बॉलीवुड के इतिहास में ममता कुलकर्णी एक ऐसा नाम है जो हमेशा ही चर्चा में रहता है। सिनेमाजगत में ममता कुलकर्णी ने खूब शौहरत, नाम, फैंस हासिल किए। लेकिन उतनी ही तेजी से उनका नाम अर्श से फर्श पर आ गया था। ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस थीं जिन्होंने मैगजीन के कवर के लिए टॉपलेस अवतार से तलहका मचा दिया था।
ममता कुलकर्णी ने खूब नाम कमाया। बॉलीवुड के हर बड़े स्टार के साथ काम किया, लेकिन आज के समय में वह गुमनाम की जिंदगी जीने पर मजबूर है। ममता कुलकर्णी का नाम गैंगस्टर के साथ भी जुड़ा तो ड्रग्स केस में भी उनका नाम सामने आया। आइए बर्थडे के मौके पर ममता कुलकर्णी के टॉपलेस फोटोशूट की कहानी और करियर से जुड़ी कुछ खास बाते बताते हैं। साथ ही जानिए कैसे ममता कुलकर्णी का करियर इतने ऊंचाई पर होने के बावजूद डूब गया।
स्टारडस्ट मैगजीन के लिए ममता कुलकर्णी टॉपलेस बोल्ड फोटोशूट करवाया। इस मैगजीन की सेक्सी फोटो के चलते पूरे देशभर में ममता कुलकर्णी सुर्खियों में आ गई थीं। कहा जाता है कि वह मैगजीन इतनी पॉपुलर हो गई थी कि उसके अंक ब्लैक में भी बिके थे। इसके साथ ही इस पर विवाद भी खड़ा हो गया था।
मैगजीन के लिए ममता कुलकर्णी का बोल्ड फोटोशूट-स्टारडस्ट मैगजीन उस जमाने की प्रतिष्ठित मैगजीन हुआ करती थी। उस जमाने में अपने कवर के लिए उन्हें एक नए चेहरे की तलाश थी, उन्होंने इसके लिए ममता कुलकर्णी का नाम तय किया। इससे पहले इस फोटोशूट के लिए कई एक्ट्रेस मना कर चुकी थी। इसका कारण था कोई भी एक्ट्रेस टॉपलेस होकर फोटोशूट नहीं करवाना चाहती थीं। लेकिन ममता ने इसके लिए हां कह दिया, और फिर रातोंरात वह सुर्खियों में आ गईं।
मैगजीन ब्लैक में जमकर बिकी-जब ममता कुलकर्णी की टॉपलेस कवर के साथ ये मैगजीन बाजार में उतरीं तो फटाफट इसके अंक बिकने लगे। कहा गया कि इसे लोगों ने ब्लैक से भी धड़ल्ले से खरीदा था।
बोल्ड फोटोशूट की वजह से मिली ममता कुलकर्णी को धमकियां-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता को इस फोटोशूट के चलते विवादों का सामना भी करना पड़ा था। उनपर जुर्माना लगाया गया और बोल्ड फोटोशूट के लिए उनकी आलोचना हुईं और उन्हें धमकियां भी दी गई थीं।
फोटोशूट के चलते विवाद-ममता कुलकर्णी के इस फोटोशूट के चलते विवाद इतना बढ़ गया था कि लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किया। कहा जाता है उस जमाने में आमिर खान से लेकर सलमान खान ने उनके इस लुक की तारीफ की थी।
ममता कुलकर्णी को बैक टू बैक मिलने लगे ऑफर-ममता कुलकर्णी के पास निर्देशकों की लाइन लगने लगी। उन्हें एक के बाद एक ऑफर मिलने लगे। उन्होंने सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार संग काम किया।
अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ जुड़ा नाम-ममता कुलकर्णी भयंकर विवादों में जब आई जब उनका नाम ड्रग तरस्करी और अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ जुड़ा। आज के समय में ममता कुलकर्णी बॉलीवुड से एकदम गायब हैं।
More Stories
मांगों को मनवाने कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का आंदोलन- छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ जिला इकाई ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शक्ति कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 24 अप्रैल को आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे संघ के सदस्य
मुख्यमंत्री की किसानों के हित में बड़ी घोषणा: समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी
सीएम बघेल के हमर सियान हमर अभिमान उद्देश्य को जिम्मेदार लगा रहे ग्रहण, विभागीय मंत्री के गृह जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर नही हो पाया जिला स्तरीय कार्यक्रम