बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। सोनाक्षी की इन तस्वीरों को देखने के बाद सभी ये कहने पर मजबूर हैं कि क्या गजब ट्रांसफॉर्मेशन किया है। सोनाक्षी सिन्हा लॉकडाउन के दौरान घर पर ही हैं और वह जमकर वर्कआउट कर रही हैं और खुद को फिट रख रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा के वर्कआउट फोटो में वह पहले से ज्यादा फिट दिख रही हैं। उन्होंने अपना वजन भी घटाया है। उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर तो फैंस भी हैरान रह गए हैं। डेब्यू के समय और अब, दोनों में काफी अंतर आ चुका है।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी वर्कआउट को शेयर करते हुए लिखा कि ”जब आपके लिए #WFH का मतलब हो वर्कआउट फ्रॉम होम.” इसके बाद फैंस का रिएक्शन भी इन तस्वीरों पर सामने आया।
सेलेब्स ने भी किया कमेंट-निमरत कौर, दर्शन कुमार, अपूर्वा मेहता समेत कई सेलेब्स ने सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीरों पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि यकीन नहीं हो रहा कि तुम इतना बदल गई हो।
फैंस ने क्या बोला-सोनाक्षी सिन्हा की ढेर सारी फोटोज पर फैंस ने रिएक्ट किया। किसी ने फायर का इमोजी तो किसी ने दिल वाले इमोजी एक्ट्रेस को सेंट किए। वहीं कुछ यूजर्स ने तो सोनाक्षी की इन तस्वीरों पर कहा कि ये तो आपकी कार्बन कॉपी है।
‘बुलबुल तरंग’-सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म ‘बुलबुल तरंग’ है। जिसमें उनके साथ ताहिर राज भसीन नजर आएंगे।
ओटीटी डेब्यू-जल्द ही सोनाक्षी ‘फॉलेन‘ से अपना ओटीटी डेब्यू भी करने जा रही हैं। इसकी वह एक झलक भी शेयर कर चुकी हैं।
More Stories
मांगों को मनवाने कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का आंदोलन- छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ जिला इकाई ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शक्ति कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 24 अप्रैल को आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे संघ के सदस्य
मुख्यमंत्री की किसानों के हित में बड़ी घोषणा: समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी
सीएम बघेल के हमर सियान हमर अभिमान उद्देश्य को जिम्मेदार लगा रहे ग्रहण, विभागीय मंत्री के गृह जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर नही हो पाया जिला स्तरीय कार्यक्रम