July 1, 2025

गर्मी में बेचैनी महसूस और चेहरा लाल होने जैसे संकेत हैं ‘हॉट फ्लैशेज’ के

क्या हॉट फ्लैशेज के बारे में आपने कभी सुना है? हॉट फ्लैशेज यानी चेहरा लाल होना। यह समस्या महिलाओं को आमतौर पर मेनोपॉज के बाद होती है। यह शरीर में एंडोक्राइन हार्मोन के असंतुलन और एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर के बढ़ जाने से होती है। इसमें शरीर में गर्मी महसूस होती है, चेहरा लाल होने लगता है। इसकी वजह से शरीर में गर्माहट होने लगती है। ऐसा नहीं है कि यह समस्या सिर्फ महिलाओं को ही होती है बल्कि पुरूष भी इसका शिकार हो सकते हैं। जब टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल कम होता है तो पुरूषों में यह समस्या देखने को मिलती है। जानें हॉट फ्लैशेज के कारण और इसे ठीक करने के लिए कुछ घरेलू उपाय-

हॉट फ्लैशेज के कारण

  •  मसालेदार भोजन
  • कैफीन युक्त चीजें
  • स्ट्रेस और टेंशन
  • शराब और धूम्रपान
  • एंटीबायोटिक दवाईयों का अधिक सेवन

ये सभी हॉट फ्लैशेज के कारण हो सकते हैं। इसलिए इससे बचने के लिए आपको इन सभी कारणों पर ध्यान देना होगा और इससे अपना बचाव करना होगा। इसके लिए आप कम मसालेदार भोजन का सेवन करें। कैफीन युक्त चीजें जैसे चाय या कॉफी का सेवन कम करें। ज्यादा टेंशन और स्ट्रेस न लें इसके साथ ही शराब को पूरी तरह से अवॉयड करें।

हॉट फ्लैशेज से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय 

हॉट फ्लैशेज को घरेलू उपायों से भी ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आपको ब्लैक कोहोश, एलोवेरा जेल, नारियल तेल और पुदीने का तेल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इन घरेलू उपायों से ठीक कर सकते हैं हॉट फ्लैशेज-

ब्लैक कोहोश

हॉट फ्लैशेज को ठीक करने के लिए ब्लैक कोहोश को काफी लाभकारी माना जाता है। रोजाना इसके सेवन से चेहरे की लालिमा को कम किया जा सकता है। यह एस्ट्रोजन रिसेप्टर्स को बांधता है, जो हॉट फ्लैशेज को कम करता है। इसके सेवन से आपको काफी फायदा मिलेगा।

सेब का सिरका

सेब के सिरके में एंटी इन्फ्लमेट्री गुण पाया जाता है, जो तनाव को कम करता है। तनाव हॉट फ्लैशेज का एक कारण भी हो सकता है। एक चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास पानी में मिलाकर रोजाना लेने से इसे ठीक किया जा सकता है।

पुदीने का तेल

हॉट फ्लैशेज को ठीक करने के लिए पुदीने के तेल को काफी अच्छा माना जाता है। पुदीने की तासीर ठंडी होती है और इसके तेल में सूथिंग गुण पाया जाता है, जो शरीर के तापमान को कम करती है और हॉट फ्लैशेज को ठीक करने में मदद करती है। इसके लिए आपको कुछ बूंद पुदीने के तेल को सूती कपड़े पर रखकर इसे सूंघना है, इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

कृष्ण कमल

शरीर के तापमान को कम करने के लिए कृष्ण कमल भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप गर्म पानी में एक छोटा चम्मच कृष्ण कमल पाउडर डालें। आप चाहें तो इसमें शहद भी डाल सकते हैं। इसे पीने से आपको हॉट फ्लैशेज में काफी फायदा मिलेगा।

नारियल का तेल

नारियल के तेल की तासीर ठंडी होती है। इससे शरीर की मालिश करने से भी काफी फायदा होता है। इसके लिए आपको नियमित रूप से नारियल के तेल की मालिश करनी चाहिए। नारियल के तेल में फैटी एसिड और एंटी इन्फ्लमेट्री गुण पाया जाता है, जो शरीर के तापमान को कम करता है।

  • हॉट फ्लैशेज में राहत पाने के लिए ग्रीन टी को काफी सहायक माना जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो इसे कम करने में मदद करता है। इसलिए इससे राहत पाने के लिए रोजाना इसका सेवन करें।
  • एलोवेरा जूस भी हॉट फ्लैशेज को कम करने में मददगार होता है। एलोवेरा जूस हार्मोंस को संतुलित करने में मदद करता है।
    इसे भी पढ़ें – खूबसूरत चेहरा पाने की चाहत में यह 5 त्वचा संबंधित उपचार है बिल्कुल बेकार, एक्सपर्ट से जानें सही उपाय
  • अदरक को भी हॉट फ्लैशेज के लिए काफी अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है। इसके लिए आप छिली हुई अदरक और कप पानी को 7 मिनट तक उबाल लें और ठंडा होने पर पी लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी डाल सकते हैं। यह शरीर के हार्मोन्स को संतुलित करता है।
  • इसके अलावा आप अपनी जीवनशैली में योगा और मेडिटेशन को शामिल करके भी हॉट फ्लैशेज से राहत पा सकते हैं। इस दौरान अपने खान-पान का ध्यान रखें और विटामिन रिच डायट लें। शरीर का तापमान कम रखने की कोशिश करें और खूब पानी पीएं।
Spread the love