May 19, 2024

गोवर्धनमठ-पुरी पीठाधिश्वर स्वामी जगदगुरु निश्चलानंद सरस्वती का श्री बालाजी हाउस में आत्मीय स्वागत

रायपुर। हिन्दू राष्ट्र के संकल्प के साथ राष्ट्रोत्कर्ष यात्रा पर निकले जगदगुरु गोवर्धनपीठ-पुरी पीठाधिश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का श्रीबालाजी हाउस में मंगल प्रवेश पर हम भव्य भारत बनाएंगे, हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे जयघोष के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। पुरीपीठाधिश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का श्री बालाजी हाउस में सर्वप्रथम आरके नायक, श्रीमती सत्यवती नायक, डा. देवेंद्र नायक, श्रीमती नीता नायक, नितिन पटेल, डा. विरेंद्र पटेल, भोजराम पटेल, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, डा. राम, हिमांशु साहू, प्रशांत अग्रवाल, जसवीर सिंह अहलुवालिया, आजाद गुर्जर, निश्चल श्रीवास्तव, संपत अग्रवाल, संदीप अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पुष्पमाला से स्वागत किया। श्रीबालाजी हाउस में स्थापित राधाकृष्ण, गणेश-लक्ष्मी मंदिर में स्वामी निश्चलानंद ने पूजन कर सर्वकल्याण की कामना की। श्रीबालाजी हाउस में स्वामी निश्चलानंद सभी उपस्थित भक्तजनों को पादुका पूजन कराया। इस अवसर पर सैकड़ों भक्तों ने क्रमबद्ध होकर स्वामी निश्चलानंद के दर्शन लाभ लिया तत्पश्चात भक्तों को प्रसादी वितरण किया गया।

 
पुरीपीठाधिश्वर स्वामी निश्चलानंद हिन्दू राष्ट्र के संकल्प के साथ यात्रा पर निकले है। राजधानी रायपुर में स्वामी जी का यह दूसरा पड़ाव है, इसके पहले स्वामी जी रायगढ़ में राष्ट्रोकर्ष यात्रा के तहत धर्म सभा को संबोधित कर भव्य भारत बनाने का आह्वान किया। स्वामी जी शाम 6 बजे से 8 बजे तक पं. दीनदयाल आडिटोरियम में भक्तों को दर्शन देंगे व धर्म सभा को संबोधित करेंगे।उसके पश्चात दीनदयाल आडिटोरियम से पुन: श्री बालाजी हाउस आएंगे जहां स्वामी जी रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार को श्रीबालाजी हाउस में प्रश्नोत्तरी, संगोष्ठी और पत्रकार वार्ता 11 बजे दोपहर 1.30़ बजे तक होगा। उसके बाद स्वामी निश्चलानंद जी सुदर्शन आश्रम रावांभाठा के लिए प्रस्थान करेंगे। 18 जून को स्वामी निश्चलानंद का भाठापारा में प्राकट्य दिवस राष्ट्रोत्कर्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सुदर्शन आश्रम में 19 से 24 जून तक संगोष्ठी, धर्म सभा को संबोधित करेंगे तथा दीक्षा देंगे।

Spread the love