January 14, 2025

रविशंकर वास छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के सक्ती तहसील अध्यक्ष नियुक्त

सक्ती-छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष अजय सिंह सिदार ने प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रप्रकाश तिवारी , प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता सिंह की अनुशंसा और प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की सहमति उपरांत रविशंकर वास मेडिकल लैब टेक्नोलाजीस्ट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोरथा को छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ तहसील शाखा सक्ती का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वास जी के तहसील अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अर्जुन बरेठ तहसील अध्यक्ष डभरा , श्याम सिंह सिदार तहसील अध्यक्ष मालखरौदा , शशि कला उरांव जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ , बिहारी लाल बरेठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छत्तीसगढ़ , हेम नेताम , दिनेश कुमार गोंड़, अमित पटेल, मधुसूदन कांस्यकार, आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Spread the love