February 8, 2025

अंडरब्रिज में भरा पानी, पटरी पार के लोगों की बढ़ी परेशानी

बरसाती पानी के निकासी की व्यवस्था ही नहीं

राजनांदगांव@thethinkmedia.com

ममता नगर – मोतीपुर को जोडऩे वाले अंडरब्रिज में बारिश का पानी भरने के चलते पटरी पार निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार रात और शुक्रवार को हुई बारिश के बाद अंडरब्रिज के भीतर 3 फीट पानी भर आया। इसके चलते यहां आवागमन बंद रहा। अंडरब्रिज बंद होने के चलते लोगों को मोतीपुर क्रासिंग की ओर रुख करना पड़ा। यहां अक्सर बंद रहने वाले रेलवे फाटक के चलते गाडिय़ों की लंबी कतार रही।
रेलवे फाटक के लंबे समय तक बंद रहने के चलते शहर की काफी पुरानी मांग के बाद मोतीपुर अंडरब्रिज का निर्माण किया गया था। इसका लोकार्पण भाजपा सरकार के दौरान हुआ था। लोगों को इससे काफी राहत भी मिली। लेकिन अक्सर यहां सुविधाओं की अनदेखी सुर्खियों में रहती है। अक्सर यहां लाईट की व्यवस्था न होने की शिकायतें आती रहती हैं।
इस बीच शुक्रवार की सुबह से पानी भर जाने के चलते अंडरब्रिज बंद रहा। यहां से बरसाती पानी निकालने की समुचित व्यवस्था न होने के चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। न सिर्फ पटरी के उस पार की बस्ती मोतीपुर बल्कि बजरंगरंगपुर नवागांव, ढाबा समेत दर्जनों गांव के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं यह रास्ता डोंगरगढ़ आवाजाही के लिए उपयुक्त है। जिसके चलते दूर-दराज के लोगों को भी अंडरब्रिज से वापस लौटकर दूसरा रास्ता लेना पड़ा।
वहीं मोतीपुर रेल्वे अंडरब्रिज में बारिश के पानी का भराव होने और पानी निकासी का उचित बंदोबस्त नहीं होने से लोगों को जहां दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोगों की वाहनें भी बंद हो रही है। ऐसे में पटरीपार लोगों को शहर की ओर आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Spread the love