सलमान खान की ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है. रिलीज होने के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. राधे टाइटल ट्रैक को शानदार प्रतिक्रियायां भी मिल रही है. साजिद-वाजिद द्वारा रचित और साजिद की आवाज में यह एक एंटरटेनर ट्रैक है.
सलमान खान राधे टाइटल ट्रैक में डैपर लुक में नजर आ रहे हैं और सलमान-दिशा की जोड़ी मुख्य आकर्षण है. गाने के विजुअल में सलमान खान स्टाइल एंटरटेनमेंट के हर गुण है जो प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बना लेगा. सलमान खान डेसिंग लगने के साथ-साथ आक्रामक नजर आ रहे हैं. यह ट्रैक फिल्म में सलमान के किरदार राधे को बखूबी पेश करता है.
इससे पहले रिलीज हुए गाने जैसे कि ‘सिटी मार’ और ‘दिल दे दिया’ पहले से ही चार्ट में सबसे ऊपर अपनी जगह बना चुके हैं और अब राधे टाइटल ट्रैक भी इसमें शामिल होने के लिए तैयार है. सलमान खान के साथ फिल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ को सलमान खान फिल्म्स ने जी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है.

More Stories
मांगों को मनवाने कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का आंदोलन- छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ जिला इकाई ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शक्ति कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 24 अप्रैल को आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे संघ के सदस्य
मुख्यमंत्री की किसानों के हित में बड़ी घोषणा: समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी
सीएम बघेल के हमर सियान हमर अभिमान उद्देश्य को जिम्मेदार लगा रहे ग्रहण, विभागीय मंत्री के गृह जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर नही हो पाया जिला स्तरीय कार्यक्रम