May 8, 2026

अली गोनी के दोनों भांजे के साथ मां-बहन को हुआ कोरोना

कोरोना वायरस की दूसरी लहर का शिकार कई स्टार्स भी हो रहे हैं। ऐसे में ये रिपोर्ट सामने आ रही है कि बिग बॅास 14 फेम अली गोनी के परिवार के कई सदस्य कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। अली गोनी ने ये जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। अली गोनी ने बोला है कि उनकी मां, बहन और बहन के बच्चे कोविड-19 से जूझ रहे हैं।

अली ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि मैं समझ सकता हूं कि उन लोगों पर क्या बीत रही है जिनके घरवाले पॅाजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मेरे परिवार के ज्यादातर सदस्य बीते 9 दिनों से कोरोना से संक्रमित हैं। मेरी मां, बहन और उनके बच्चे सभी फाइटर हैं। जिस तरह से वह इस वायरस से लड़ रहे हैं, खासतौर पर मेरे प्यारे भांजे..या अल्लाह रहम, ध्यान रखिए।

आपको बता दें कि बिग बॅास 14 के दौरान भी अली गोनी कई बार अपनी बहन के बच्चों का जिक्र कर चुके हैं। वह कई बार अपने इंस्टाग्राम के जरिए भी ये जाहिर कर चुके हैं कि वह सभी से कितना प्यार करते हैं। उन्होंने इस बार भी इंस्टाग्राम पर अपने बहन के बच्चों की तस्वीर पोस्ट की है।

उन्होंने प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मेरे फाइटर बच्चे, तुम लोगों से मिलने और गले लगाने का इंतजार नहीं हो पा रहा है। कुछ दिन पहले अली गोनी ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया था लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी।

Spread the love