जानी-मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आए दिन अपने वीडियोज के जरिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उन्होंने हरियाणवी गानों पर मस्तीभरी स्टेज परफॉर्मेंस देकर अपनी पहचान बनाई है। इसी के कारण वो चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं अब सपना, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी तहलका मचाती दिखाई देने वाली हैं। एक आने वाली बड़ी भोजपुरी फिल्म में उनकी एंट्री लगभग पक्की हो गई है। यही नहीं इस फिल्म में सपना चौधरी भोजपुरी इडंस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार के साथ रोमांस करती दिखाई देने वाली हैं। सपना चौधरी, भोजपुरी फिल्मों में भी डांस का तड़का लगाती दिखाई देने वाली हैं। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि सपना की ये एंट्री भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की फिल्म से होने वाली है। आजतक की रिपोर्ट की मानें तो निरहुआ की बिग बजट फिल्म ‘मजनू’ में सपना के लिए एक खास डांस नंबर रखा गया है। इस गाने में सपना निरहुआ के साथ डांस और रोमांस करती दिखाई देंगी। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
More Stories
मांगों को मनवाने कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का आंदोलन- छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ जिला इकाई ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शक्ति कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 24 अप्रैल को आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे संघ के सदस्य
मुख्यमंत्री की किसानों के हित में बड़ी घोषणा: समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी
सीएम बघेल के हमर सियान हमर अभिमान उद्देश्य को जिम्मेदार लगा रहे ग्रहण, विभागीय मंत्री के गृह जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर नही हो पाया जिला स्तरीय कार्यक्रम