इन दिनों जहां एक तरफ कोरोना वायरस के नए केसेस बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों को Covid-19 वैक्सीन दिए जाने का सिलसिला भी जारी है। कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ये वैक्सीन ले चुके हैं और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इसके लिए प्रेरित करते भी दिखाई दे चुके हैं। वहीं अब खबरें हैं कि बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान ने Covid-19 वैक्सीन ले ली है। वो मुंबई के एक बड़े अस्पताल के बाहर देखे गए हैं, जहां से सलमान की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
दरअसल, हाल ही में सलमान खान मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर दिखाई दिए। उन्होंने इस अस्पताल में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का पहला डोज ले लिया है। सलमान खान ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- ‘मैंने अपनी वैक्सीन की पहली डोज लेली है’। इस दौरान वो ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक जींस में दिखाई दिए। उन्होंने इस दौरान पैपराजी से कोई बात नहीं की और सीधा अस्पताल में के अंदर चले गए।
salman khan
सलमान खान के इस ट्वीट पर फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। सलमान के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लोग ये कहते नजर आ रहे हैं कि वो भी जल्द ही वैक्सीन लेंगे।
बता दें कि इससे पहले सलमान खान के पिता सलीम खान, सलमा खान और हेलन ने भी Covid-19 की वैक्सीन ले ली है। इसके अलावा कई सेलेब्रिटीज भी कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके हैं। बात करें बॉलीवुड की तो बीते कुछ दिनों में कई सेलेब्रिटीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, जिनमें सतीश कौशिक, रणबीर कपूर और आमिर खान शामिल हैं।
More Stories
मांगों को मनवाने कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का आंदोलन- छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ जिला इकाई ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शक्ति कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 24 अप्रैल को आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे संघ के सदस्य
मुख्यमंत्री की किसानों के हित में बड़ी घोषणा: समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी
सीएम बघेल के हमर सियान हमर अभिमान उद्देश्य को जिम्मेदार लगा रहे ग्रहण, विभागीय मंत्री के गृह जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर नही हो पाया जिला स्तरीय कार्यक्रम