पायनियर संवाददाता .मुंगेली
लंबे समय से क्षेत्र में जुआ और सट्टे को लेकर जहां चर्चा का विषय बना हुआ है जहां नगर में जुआ और सट्टे के मामले में इजाफा देखा गया है, वही कार्यवाही के नाम पर छोटे जुआडियों पर कार्यवाही कर मजह खाना पूर्ति ही नजर आ रही है मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवाली जहां क्षेत्र में जमकर जुआ का बोलबाला रहा , वही विभाग द्वारा कार्यवाही तो की जाती है , किंतु वो इन जुआडियो पर कोई खौफ नजर नही आ रहा है, जिसके चलते जुए का खेल नगर में बदस्तुर जारी रहता है।
काफी लंबे समय से जहां नगर में जुआ और सट्टे का कारोबार जोरो पर है , वही नगर के कुछ रसूख दार लोग इसमें लिप्त होने के चलते पुलिस भी इन लोगो पर कार्यवाही से कतराती नजर आ रही है, नगर का इन दिनों जुआ और सट्टे के नाम से चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसके बावजूद भी विभाग इन बडे जुआडियों पर लगाम कसने के बजाय सुदूर इलाको में कार्यवाही कर अपना पल्ला झााड लेती है जहां नगर से लगभग 20 से 25 कि मी दूर फास्टरपुर थाना में आये दिन जुआ सट्टा पर कार्यवाही की खबरे मिलती है, वही सीटी कोतवाली थाना में यदाकदा ही कार्यवाही की कोई जानकारी मिल पा रही है,
जुए सट्टे पर महज छोटी मोटी कार्यवाही के बाद विभाग अब शांत बैठता नजर आने लगा है, नगर सहित आस पास में चल रहे जुए के बडे फडो पर षिकंजा कसने में नाकाम नजर आ रही पुलिस विभाग महज छोटी मोटी कार्यवाही कर अपनी पीठ थपथपाने को मजबूर हो चली है। मिली जानकारी के अनुसार बीते माह दिपावली के समय जहां नगर सहित जिले में कही भी बडी कार्यवाही की जानकारी नही मिल पाई, विभागीय आकडो के मुताबिक दिपावली के समय लगभग 18 से 20 छोटे छोटे जुआडियों पर प्रकरण पर कार्यवाही कर खानी पूर्ति कर ली गई ।

More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)