पायनियर संवाददाता-बिलासपुर
भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज बिलासपुर पहुंची। यहां छत्तीसगढ़ भवन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, सांसद, विधायक सहित अन्य आला नेता इस दौरान यहां मौजूद रहे। मीडिया से चर्चा करते हुए डी पुरंदेश्वरी ने बताया कि, प्रदेश के आने वाले 3 साल का रोड मैप भाजपा ने तैयार किया है, जिसमें भूपेश सरकार के वादाखिलाफ़ी को लेकर भाजपा प्रदेश में प्रभावी प्रतिपक्ष के भूमिका में नजर आएगी।
आगे भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि, सरकार को काम करने के लिए 2 साल का समय दिया गया था, लेकिन प्रदेश के जो हालात हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भूपेश सरकार, आम जनता , किसान और महिलाओं के हित के खिलाफ काम रही है। घोषणा पत्र के वादे को पूरा करना छोड़ दो सालों में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को केवल ठगने का काम किया है। आगे उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि, प्रदेश में आने के बाद दो दिन उन्होंने पार्टी के सभी बातों पर फोकस किया है। नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर उन्होंने कहा कि, ये पार्टी के भीतर की बात है, इसपर पार्टी के भीतर की चर्चा होगी। नए चेहरों को आगामी चुनाव में मौका देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, जो प्रभावी होगा पार्टी उसे मौका देगी। केंद्रीय कृषि बिल के विरोध पर भी डी पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानो के साथ खड़ी है, बिल किसानों के फायदे के लिए है, भाजपा चाहती है किसानों को उनके उपज का अच्छा कीमत मिले।
भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज बिलासपुर पहुंची। यहां छत्तीसगढ़ भवन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, सांसद, विधायक सहित अन्य आला नेता इस दौरान यहां मौजूद रहे।
मीडिया से चर्चा करते हुए डी पुरंदेश्वरी ने बताया किए प्रदेश के आने वाले 3 साल का रोड मैप भाजपा ने तैयार किया है, जिसमें भूपेश सरकार के वादाखिलाफ़ी को लेकर भाजपा प्रदेश में प्रभावी प्रतिपक्ष के भूमिका में नजर आएगी। भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए डी पुरंदेश्वरी ने आगे कहा कि सरकार को काम करने के लिए 2 साल का समय दिया गया था। लेकिन प्रदेश के जो हालात हैं, किसान आत्महत्या कर रहे हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, भूपेश सरकारए आम जनता ए किसान और महिलाओं के हित के खिलाफ काम रही है। घोषणा पत्र के वादे को पूरा करना छोड़ दो सालों में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को केवल ठगने का काम किया है। एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में आने के बाद दो दिन उन्होंने पार्टी के सभी बातों पर फोकस किया है। नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये पार्टी के भीतर की बात है। इसपर पार्टी के भीतर की चर्चा होगी। नए चेहरों को आगामी चुनाव में मौका देने के सवाल पर पुरंदेश्वरी ने कहा कि जो प्रभावी होगा पार्टी उसे मौका देगी। केंद्रीय कृषि बिल के विरोध पर भी डी पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के साथ खड़ी हैए बिल किसानों के फायदे के लिए हैए भाजपा चाहती है किसानों को उनके उपज का अच्छा कीमत मिले।
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)