June 16, 2025

भारतबंद के समर्थन में नेशनल हाईवे में चक्काजाम

तुमड़ीबोड़ नेशनल हाइवे में 2 घण्टे तक चक्काजाम, मोदी का पुतलादहन

पायनियर संवाददाता-डोंगरगांव नगर

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल के विरोध में भारतबंद को जिला कांग्रेस ने समर्थन दिया है। 8 दिसंबर को भारतबंद को समर्थन देने जिले के कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने नेशनल हाइवे में चक्काजाम किया। 2 घण्टे तक चक्काजाम के बाद कांग्रेसजनों ने प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतलादहन किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतबंद का समर्थन करते हुए छग पीसीसी को निर्देश जारी किया गया था। कांग्रेसकी माने तो छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केबिनेटमंत्री मोहम्मद अकबर व प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रशेखर शुक्ला के आव्हान पर 8 दिसम्बर एक दिवसीय भारतबंद का समर्थन किया गया है। इसी तारतम्य में कांग्रेस जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने डोंगरगांव विधानसभा के हृदयस्थल तुमडीबोड़ नेशनल हाइवे को चक्काजाम कर दिया था।
चक्काजाम में अभा कांग्रेस कमेटी सदस्य क्रांति बंजारे, जिलाध्यक्ष पदम कोठारी, महापौर हेमा देशमुख, विवेक वासनिक, खुज्जी विधायक छन्नी साहू, रूबी गरचा, धनेश पाटिला, महेन्द्र यादव, हर्षिता स्वामी, मदन साहू, रजभान लोधी, पंकज बाधव, टिकेश साहू, सुयश नाहटा, संध्या साहू, रोहित सोनकर, मोती साहू, विरेन्द्र बोरकर, बलीराम साहू, महेन्द्र साहू के अलावा जिला, जनपद व निकाय के कांग्रेसी जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

डोंगरगांव में भारतबंद बेअसर

विधानसभा मुख्यालय डोंगरगांव नगर में भारतबंद को लेकर कोई भी गतिविधि नजर नही आई। रोजाना की तरह कांग्रेसजनों के भी प्रतिष्ठान खुले रहे। यानि डोंगरगांव नगर इलाके में भारतबंद को कांग्रेस समर्थन हवा में उड़ता नजर आया। व्यापारीवर्ग ने भी भारतबंद को नकार दिया। कोई कांग्रेस का कार्यकर्ता मेनरोड में नजर नहीं तक नहीं आ सके।

Spread the love