June 14, 2025

वन विभाग के 35 अधिकारी बदले गए लक्ष्य हासिल करने वाले अधिकारियों को मौका

पायनियर संवाददाता . रायपुर
छत्तीसगढ शासन वन विभाग ने मंगलवार को एक साथ 35 अधिकारियों का स्थानान्तरण कर दिया। जिसमें सीसीएफ तथा डीएफओ स्तर के कई अधिकारियों के विभागों में परिवर्तन किया गया है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक कसावट तथा योजनाओं के क्रियान्वन के लक्ष्य को पूरा करने वाले अधिकारियों को इस सूची में प्राथमिकता दी गई है। बिलासपुर सीसीएफ अनिल सोनी को मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी एवं क्षेत्र संचालक अचानकमार टाइगर रिजर्व बिलासपुर की जिम्मेदारी सौपी गई है, संजीता गुप्ता मुख्य वन संरक्षक सत. शिका. कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन, नावेद शुजाउददीन को सीसीएफ बिलासपुर बनाया गया है, अमरनाथ छत्तीसगढ राज्य लघु वनोपज संघ, राजेश पाण्डे प्रभारी मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी एवं क्षेत्र संचालक उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व, सोमादास वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन, फुलजेंस टोप्पो को वन संरक्षक हाथी रिजर्व सरगुजा, राजू अगासिमनी प्रभारी क्षेत्रीय महाप्रबंधक वन विकास निगम, विश्वेश कुमार डीएफओ रायपुर, कृष्णराम बढ़ई डीएफओ बलौदाबाजार, मनोज कुमार पाण्डे प्रभारी वन संरक्षक कार्य आयोजना वन मण्डल बिलासपुर, आलोक कुमार तिवारी उप वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन, रामअवतार दुबे डीएफओ मुंगेली, बीएस ठाकुर वनमण्डलाधिकारी केशकाल, आरसी दुग्गा प्रभारी अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी वनऔषधि पादप बोर्ड, अमिताभ बाजपाई उप मुख्यकार्यपालन अधिकारी कैम्पा अरण्य भवन, सतोविशा समाजदार डीएफओ धमतरी, विजया विनोद कुर्रे संचालक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर ,प्रणय मिश्रा डीएफओ रायगढ, गणवार धम्मशील डीएफओ दुर्ग, पंकज राजपूत डीएफओ महासमुंद, मयंक पांडे डीएफओ बालोद, श्रीनिवास तनेटी पीसीसीएफ कार्यालय अरण्य भवन, सत्यदेव शर्मा उपसंचालक अचानकमार टाइगर रिजर्व लोरमी , संजय यादव वनमण्डलाधिकारी खैरागढ, अशोक कुमार पटेल डीएफओ बीजापुर, जितेन्द्र कुमार उपाध्याय वनमंडलाधिकारी अनुसंधान एवं विस्तार बिलासपुर,जाधव सागर रामचंद्र संभागीय प्रबंधक वन विकास निगम, वरुण जैन उप वन संरक्षक वन प्रबंधन सूचना प्रणाली, सौरभ सिंह ठाकुर वनमंडलाधिकरी अनुसंधान एवं विस्तार जगदलपुर, शशिगानन्दन के. संभागीय प्रबंधक वन विकास निगम, अभिशेख जोगावत संभागीय प्रबंधक वन विकास निगम लि, एन आर खुंटे प्रभारी वनमण्डलाधिकारी नरायणपुर, डी.के. मेहर प्रभारी उपसंचालक इन्द्रावती आइगर रिजर्व बीजापुर की नई जिम्मदारी दी गई है।

Spread the love