July 1, 2025

वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर COVID-19 पॉज़िटिव

नई दिल्ली। मनोरंजन इंडस्ट्री से एक बड़ी ख़बर आ रही है। वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है, जिसके बाद उनकी फ़िल्म जुग जुग जियो की शूटिंग रोक दी गयी है। फ़िल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही थी। हालांकि, अभी आधिकारिक सूत्रों से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है।

फ़िल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, जुग जुग जियो से जुड़े एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है कि वरुण, अनिल और नीतू के साथ फ़िल्म के निर्देशक राज मेहता का टेस्ट भी पॉज़िटिव आया है। सभी कलाकारों के स्वस्थ होने तक फ़िल्म की शूटिंग स्थगित कर दी गयी है। वैसे, नीतू कपूर के कोविड-19 पॉज़िटिव होने की अफ़वाह पहले भी उड़ चुकी है, तब उनकी बेदी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया के ज़रिए इन ख़बरों का खंडन किया था। नीतू लम्बे अर्से बाद कैमरे का सामना करने लौटी हैं।

Spread the love