April 16, 2026

किरंदुल नगरपालिका अध्यक्ष ने कलेक्टर से किया सौजन्य भेंट

किरंदुल-किरंदुल नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल रॉय ने बुधवार को दंतेवाड़ा जिले के नवीन पदस्थ कलेक्टर विनीत नंदनवार के साथ सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। जिसके बाद किरन्दुल नगर के विषय में चर्चा की गई। कलेक्टर द्वारा जल्द ही किरंदुल नगर के निरीक्षण में आने एवं नगर के विकास में सहयोग करने की बात कहीं गई।

Spread the love