पाइनएप्पल गुज्जू या पाइनएप्पल की चटनी एक फेमस रेसिपी है, जिसे खास मौकों पर तैयार किया जाता है। इस रेसिपी को शादी या इसी तरह के किसी उत्सव, त्योहार के दौरान बनाया जाता है। दशहरा जैसे उत्सव में इसे खासतौर पर बनाया जाता है। यह एक ऐसी खास रेसिपी है जिसमें खट्टा, मीठा और कड़वा तीनों तरह का स्वाद मिलाजुला होता है। यह दक्षिण भारत में ज्यादा पसंद की जाती है। दक्षिण भारत के कर्नाटका के अरावली रीजन और उड़ुपी मैंगलोर में इसे खास तौर पर बनाया जाता है। यहां के लोग किसी भी खास उत्सव में इसे बनाना नहीं भूलते हैं। तो आइए इस मजेदार रेसिपी के बारे में और जानते हैं। आइए देखे कैसे बहुत ही कम इनग्रेडिएंट्स के साथ बड़ी आसानी से आप इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं। इस रेसिपी को चावल या रोटी जैसे मेन डिश के साथ साइड डिश के रूप में लिया जा सकता है।
मुख्य सामग्री
1 – कटा हुआ अनानास
मुख्य पकवान के लिए
2 छोटी चम्मच मूंग दाल का आटा
2 छोटी चम्मच उड़द दाल
1/4 छोटी चम्मच मेथी के बीज
1/4 छोटी चम्मच कसा हुआ नारियल
5 grams इमली
2 छोटी चम्मच गुड़ का पाउडर
8 – लाल मिर्च
1 छोटी चम्मच सरसों के बीज
2 छोटी चम्मच सूरजमुखी का तेल
जरूरत के अनुसार करी पत्ता
जरूरत के अनुसार हींग
जरूरत के अनुसार नमक
पाइनेप्पल की चटनी
सबसे पहले एक बाउल ले। उसमें कटे हुए पाइनएप्पल डाले। इसके बाद एक और आधा गिलास पानी डालें और पाइनएप्पल को 15 मिनट तक उबले। इसे आपको तब तक उबालना है, जब तक यह अच्छी तरह से उबल कर सॉफ्ट ना हो जाए।
एक दूसरे पैन में चने की दाल, उड़द की दाल, और मेथी डाले और इसे मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट तक भूने। इसे आपको तब तक भूनना है जब तक यह हल्का भूरा ना हो जाए । इसके बाद इसमें सुखा लाल मिर्च डालें और फिर से इसे 2 मिनट तक भूने।
इसके बाद पैन में तैयार किए गए सारे मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दे। जब यह ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर जार में डाले। फिर इसमें सूखा और ताजा किसा हुआ नारियल का पाउडर भी डाल दे। इसके बाद इसमें इमली का पानी डालकर इससे अच्छी तरह से पीसकर इसका पतला पेस्ट बना ले।
एक दूसरा पैन ले। पैन को गर्म करके इसमें थोड़ा सा तेल डाले। जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए इसमें हींग, सरसों, करी पत्ते डाले और इनका तड़का लगाए। इसके बाद इसमें मिक्सर जार में तैयार किया गया मिश्रण डाले और अच्छी तरह से चम्मच की सहायता से मिला ले। अब इसमें थोड़ा सा पानी डाले और इस पूरे मिश्रण को दो से 3 मिनट तक मध्यम आंच में पकाए।
अब पैन में तैयार किए गए मिश्रण में पहले से पकाया हुआ पाइनएप्पल डाले और इसे अच्छी तरह से मिला ले। फिर इसे 2 से 3 मिनट तक एक साथ थोड़ा सा और पका ले। आपका पाइनएप्पल गुज्जू तैयार है। इसे गरमा गरम रोटी या चावल के साथ परोसे।

More Stories
मांगों को मनवाने कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का आंदोलन- छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ जिला इकाई ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शक्ति कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 24 अप्रैल को आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे संघ के सदस्य
मुख्यमंत्री की किसानों के हित में बड़ी घोषणा: समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी
सीएम बघेल के हमर सियान हमर अभिमान उद्देश्य को जिम्मेदार लगा रहे ग्रहण, विभागीय मंत्री के गृह जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर नही हो पाया जिला स्तरीय कार्यक्रम