July 1, 2025

पैरों में सूजन है तो इन उपाय को अपनाएं

ठण्ड के इस मौसम में पैर के सूजन की समस्या आम हो गई है। अक्सर लोग इसको बीमारी मान बैठते हैं। मगर यह कोई बीमारी नहीं। शरीर में कई तरह की समस्याओं की वजह से पैर में सूजन आती है, इस सूजन वाली समस्या से आप कुछ घरेलु टिप्स अपनाकर निजात पा सकते हैं।
पैरों में सूजन है तो इन उपाय को अपनाएं
लखनऊ. ठण्ड के इस मौसम में पैर के सूजन की समस्या आम हो गई है। अक्सर लोग इसको बीमारी मान बैठते हैं। मगर यह कोई बीमारी नहीं। शरीर में कई तरह की समस्याओं की वजह से पैर में सूजन आती है। आमतौर पर सूजन वजन अधिक होने, ज्यादा देर तक बैठने, प्रेग्नेंसी, बढ़ती उम्र, या खान पान में बरती जाने वाली असावधानी के कारण होता है। इसके अलावा मधुमेह, किडनी की समस्या, लीवर में खराबी का भी यह संकेत है। इस सूजन वाली समस्या से आप कुछ घरेलु टिप्स अपनाकर निजात पा सकते हैं।

करें पैरों की सिंकाई
पैरों की सूजन दूर करने का सबसे कारगर इलाज़ है सेंकाई। इस थेरेपी में ठंडा और गर्म पानी अलग अलग टब में रखें। पहले अपने सूजन वाले पैर को गर्म पानी के तब में पांच मिनट तक रखें ,इसके तुरंत बाद पैरों को एक मिनट तक ठन्डे पानी में डाल कर रखें। यह प्रक्रिया 15 से 20 बार दोहराया जाए। इससे पैरों के सूजन दूर होता है।

मसाज करें
पैरों की मसाज करने से भी पैरों की सूजन दूर होती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है। सूजन वाले हिस्से पड़ता है। पैर में हल्के गर्म जैतून या फिर सरसों के तेल से मालिश करें।

अदरक से दूर होगा सूजन
पैर में सूजन है तो अदरक का सेवन करें साथ ही अदरक का पेस्ट प्रभावित स्थान पर लगाएं।

धनिया है फायदेमंद
धनिये के बीज से सूजन दूर होता है। धनिये के बीज में ऐसी शक्ति है की वह सूजन को जल्द ख़त्म कर देता है। एक कप पानी में दो से तीन चम्मच धनिया पाउडर डाले। यह तब तक उबालें जब तक कप का पानी आधा ना हो जाये। फिर इस काढ़े को धीरे धीरे पियें।

डॉक्टर को जरूर दिखाएं
अगर सूजन ठण्ड और कुछ सामान्य कारणों के हुआ है तो वह इन उपायों के बाद ठीक हो जायेगा। लेकिन अगर यह किसी अन्य वजहों से हुआ है तो आपको सतर्क होने की भी जरूरत है। आपको डॉक्टर की सलाह लेनी होगी।

Spread the love