July 1, 2025

अनुष्का शर्मा की हमशक्ल का पाकिस्तानी एक्ट्रेस से हो रही तुलना

कई बार बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल होने की खबरें सामने आती हैं। कई बार स्टार्स के शक्ल की तुलना हॉलीवुड स्टार्स से की जाती है तो कई बार पाकिस्तानी स्टार्स के साथ। लेकिन ज्यादातर अगर देखा जाए तो पाकिस्तानी और इंडियन सिलेब्स की मिलती सूरत की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं। वहीं एक बार फिर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की हमशक्ल की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है लेकिन इस बार उनकी एक फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

इस बार सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की एक्ट्रेस ऐमन सलीम और अनुष्का शर्मा के लुक्स मिलाए जा रहे हैं। वहीं कई लोग ऐमन को अनुष्का से ज्यादा खूबसूरत बता रहे हैं। ऐमन पाकिस्तान के फेमस ड्रामा सीरीज ‘चुपके चुपके’ की वजह से सुर्खियों में हैं। इस सीरियल के चलते वह काफी फेमस हुईं हैं। इस शो को न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत में भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसी कारण ऐमन की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। वहीं अब सोशल मीडिया पर ऐमन की तुलना अनुष्का शर्मा से हो रही है। कुछ को वह अनुष्का जैसी लग रही हैं तो कुछ को वह अनुष्का से ज्यादा सुंदर।

 

Spread the love