April 2, 2026

थकान मिटाने के लिए बनाकर पिएं संतरे की चाय

ज्यादातर लोग चाय पीने के शौकीन होते हैं। चाय पीने से शरीर की थकान उतर जाती है। भारतीय लोग दूध की चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन अगर चाय ज्यादा मात्रा में पी जाए तो पेट से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आप चाहें तो संतरे के छिलके से बनी चाय पी सकते हैं। आपको सुनकर शायद हैरानी हो कि संतरे के छिलकों से भी चाय बनाई जा सकती है। ऐसे में आज हम आपको संतरे के छिलके से बनी चाय की रेसपी बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने री रेसिपी।

सामग्री

संतरे का छिलका- 1/2

गुड़- स्वाद अनुसार

लौंग- 2 से 3

इलायची- 1 से 2

पानी- 1/2 कप

दालचीनी- 1/2 इंच टुकड़ा

विधि

  • – इसे बनाने के लिए सबसे पहले संतरे का छिलका अच्छे से धो लें।
  • – इसके बाद अब पैन में गुड़ छोड़कर बाकी की चीजें डाल दें।
  • – इसे आप 2-3 मिनट के लिए उबाल लें।
  • – फिर तय समय या पानी का रंग बदलने पर इसे आंच से उतार लें।
  • – आपकी संतरे के छिलकों की चाय बन कर तैयार है। फिर इसे कप में छान कर गुड़ मिलाकर पीने का मजा लें।
Spread the love