बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने दबंगई अंदाज़ के लिए जानी जाती है। लम्बे समय से सोनाक्षी के फैन्स उन्हें बड़े परदे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने अपने नए प्रोजेक्ट की अन्नोउंसमेंट की थी। इसी बीच अब ताजा खबरों के मुताबिक बॉलीवुड की रज्जो रानी यानि कि सोनाक्षी सिन्हा जल्द डिजिटल प्लेटफार्म पर अपना डेब्यू करने जा रही है। खुद सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है।
दरअसल सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्टर में सोनाक्षी रेलवे ट्रैक पर एक पुलिस वर्दी में खड़ी नजर आ रही हैं। सोनाक्षी अपना डिजिटल डेब्यू अमेज़न प्राइम वीडियो के जरिये करने जा रही हैं। सोनाक्षी ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि – औरतें क्या पा सकती है इसकी कोई सीमा नहीं है। इस पर हमारा सामूहिक विश्वास केवल बार-बार मजबूत हुआ है । हम चीजों को एक पायदान ऊपर ले जा रहे हैं। हर किसी को अभी तक फिर से दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि लड़कियों कैसे यह करती है। जल्द ही आ रहा है सेवा और रक्षा के लिए। हालांकि सोनाक्षी के इस प्रोजेक्ट का नाम अभी रिवील नहीं किया गया है।
लेकिन इस सीरीज के एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर फरहान अख्तर।, रितेश सिधवानी ,रीमा कागती और ज़ोया अख्तर हैं। जिसे रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय डायरेक्ट करने वाली हैं। फैन्स में इस खबर को लेकर काफी एक्ससाइटमेंट बन रही है।
इसके अलावा हाल ही में सोनाक्षी ने अपनी फिल्म ‘बुलबुल तरंग’ का भी एलान किया था। सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी थी। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड होगी। साथ ही ये एक थ्रील फिल्म होगी। सोनाक्षी सिन्हा के अलावा फिल्म में राज बब्बर भी हैं।फिल्म की शूटिंग मार्च-अप्रैल में शुरू होगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो – सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नज़र आएंगी। इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में है। फिल्म को अभिषेक दूधैया ने डायरेक्ट कर रहे है। यह फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी ।
More Stories
मांगों को मनवाने कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का आंदोलन- छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ जिला इकाई ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शक्ति कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 24 अप्रैल को आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे संघ के सदस्य
मुख्यमंत्री की किसानों के हित में बड़ी घोषणा: समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी
सीएम बघेल के हमर सियान हमर अभिमान उद्देश्य को जिम्मेदार लगा रहे ग्रहण, विभागीय मंत्री के गृह जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर नही हो पाया जिला स्तरीय कार्यक्रम