October 14, 2025

नेहरू नगर में जबरदस्त तोडफ़ोड़ शुरू कर अतिक्रमण हटाया, कार्रवाई के बाद स्मार्ट सिटी रोड का होगा निर्माण

 

पायनियर संवाददाता बिलासपुर

नेहरू नगर में हर शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक सब्जी बाजार की चहल-पहल शुरू होती, इसके पहले नगर निगम प्रशासन ने पुलिस बल को साथ लेकर, आज तड़के सुबह से नेहरू नगर में जबरदस्त तोडफ़ोड़ शुरू कर दी।

सुबह-सुबह शुरू की गई इस तोडफ़ोड़ का हाल यह था कि जब तक शहर जागता,, तब तक स्मार्ट सिटी से नेहरू नगर को जोडऩे वाली संकरी सडक पर मौजूद एक मंदिर और एक मेला स्थल समेत तमाम इमारतें जमींदोज हो चुकी थीं। नगर निगम के द्वारा यह कार्रवाई सिंधी कॉलोनी में बनाई गई स्मार्ट सिटी रोड को , नेहरू नगर होते हुए, नर्मदा नगर चौक से सीधे-सीधे जोडऩे की योजना के तहत की गई। इससे नर्मदा नगर चौक से शहर के विभिन्न इलाकों में जाने वाली मोटर गाडयि़ां, नर्मदा नगर से नेहरू नगर और वहां से स्मार्ट सिटी रोड होते हुए आसानी से आना-जाना कर सकेंगे।एक तरह से कहा जाए तो आज की तोडफ़ोड़ की कार्रवाई के बाद स्मार्ट सिटी रोड का निर्माण काफी हद तक सार्थक और बहु उपयोगी हो गया। आज सुबह मुंह-अंधेरे नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे समेत निगम के अधिकारी और तोडू दस्ते के कर्मचारी सुबह होने से पहले ही नेहरू नगर जा पहुंचे। और वहां स्मार्ट सिटी को सीधे नेहरू नगर से जोडऩे वाली सड़क पर स्थित मंदिर तथा मेला स्थल समेत, बड़ी संख्या में इमारतों पर तोडफ़ोड़ की कार्रवाई युद्ध स्तर से शुरु हो गई।

जिसके कारण सुबह 8-9 बजे तक वहां मौजूद सारी की सारी इमारतें जमींदोज हो चुकी थीं। सड़क किनारे खड़ी इन इमारतों की बाधा के खत्म होने से अब नर्मदा नगर चौक से बड़ी संख्या में ट्रैफिक स्मार्ट सिटी रोड की ओर सीधे डायवर्ट किया जा सकेगा। जिससे नर्मदा नगर चौक से मुंगेली नाका चौक और कलेक्ट्रेट होते हुए नेहरू चौक तक की सड़क पर यातायात का दबाव बेहद कम हो सकेगा। शहर के तमाम लोग, नगर निगम द्वारा की गई इस कार्यवाही को शहर के विकास के लिए किया गया सही, ठोस और जरूरी कदम मान रहे हैं।

Spread the love