January 16, 2025

Covid-19: दूसरे डोज़ के लिए जिले में वृहद पैमाने में चल रहा वैक्सीनेशन, 515 केंद्रों में चल रहा टीकाकरण, कलेक्टर महोबे ने सिवनी स्तिथ केंद्र पहुच किया निरीक्षण-

बालोद- जिले में दूसरे डोज़ के टीकाकरण के लिए युद्ध स्तर पर महाअभियान चल रहा हैं। कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य अमला सहित जिले के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए कमर कस ली हैं। जिले में 515 वैक्सीनेशन केंद्रों में टीकाकरण जारी हैं। इस दौरान कलेक्टर जनमेजय महोबे ग्राम सिवनी के पंचायत भवन में लगाये गए अस्थाई टीकाकरण केंद्र निरीक्षण करने पहुचे। जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और दूसरा डोज़ लगवाने आये लोगो से चर्चा भी की। श्री महोबे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह महाअभियान लगातार जारी रहेगा। जिले के 98.36 प्रतिशत हितग्राहियों को कोविड-19 का प्रथम डोज का टीका लगाया जा चुका है, जो शेष हैं उन्हें भी आज टीकाकरण महाअभियान के दिन टीका लगाया जाएगा। महोबे ने आगे बताया कि कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान हेतु जिले में कुल 515 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए हैं। जिसमें बालोद विकासखंड में 98 सत्र स्थल डौंडी विकासखंड में 100 सत्र स्थल, डौण्डीलोहारा विकासखंड में 118 सत्र स्थल, गुण्डरदेही विकासखंड में 90 सत्र स्थल और गुरूर विकासखंड में 109 सत्र स्थल शामिल हैं। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आगे बताया कि पहला डोज लगभग लग चुका है और दूसरे डोज के लिए यह अभियान बालोद जिले में वृहद पैमाने पर जिले में चलाया जा रहा है। वर्तमान में जहां अभी धान खरीदी भी होनी है। ऐसे खरीदी केंद्रों में किसानों की भीड़ बढ़ेगी और खेती किसानी का दौर चालू है। इसे देखते हुए बुधवार का दिन निश्चित किया गया था कि महाअभियान के तर्ज पर पूरे जिले में दूसरे डोज के लिए यह अभियान चलाना है। इस अभियान में जिले के सभी अधिकारियों की तैनाती की गई है। ताकि कोई भी वर्ग इस टीकाकरण से अछूता न रहे साथ ही लोगों के घर-घर जाकर उन्हें दूसरे डोज के लिए बताया भी जा रहा हैं। वही जिला पंचायत सीईओ डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने भी ग्राम बरही, नारागांव और हर्राठेमा में लगे वैक्सीन केंद्र पहुच निरीक्षण किया। लोगो से चर्चा का व्यवस्थाओं के जायजा लिया। डॉ. रेणुका ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक नारागांव मे 12, बरही में 39 और हर्राठेमा में 9 लोगो ने वैक्सीन लगवाई हैं।

Spread the love