नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सर्फाबाद गांव में शनिवार सुबह 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव उसके कमरे से बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला का गला दबाकर क़त्ल किया गया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि सर्फाबाद गांव में रहने वाली रेनू के मकान में किराये पर रहने आई अज्ञात महिला का कमरा बाहर से बंद है और कमरे से बदबू आ रही है।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सामने मकान की कुंडी खोली तो देखा कि महिला का शव कमरे में पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि महिला के गले पर निशान पाए गए हैं। जिनको देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचा दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
महिला 30 जुलाई को ही अपने किसी पुरुष मित्र के साथ यहां रहने आई थी। घटना के बाद से महिला का दोस्त फरार बताया जा रहा है। पुलिस मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है और महिला की पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है।
More Stories
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
एनएमडीसी ने राष्ट्रीय पीआर महोत्सव 2023 में किया शानदार प्रदर्शन
एनएमडीसी ने राष्ट्रीय पीआर महोत्सव 2023 में किया शानदार प्रदर्शन