July 2, 2025

बारिश में कमजोर हो जाती है बच्चों की इम्यूनिटी

बरसात का मौसम बच्चों को बहुत पसंद है क्योंकि यह उमस भरी गर्मी से निजात दिलाता है। लेकिन बारिश के मौसम में वातावरण में बहुत से बैक्टीरिया और वायरस आदि फैल जाते हैं। जिस कारण बीमारियां अधिक होने लगती है। इस मौसम (Rainy Season) में सबसे अधिक खतरा बच्चों को ही होता है क्योंकि उनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है और वह जल्दी ही बीमार पड़ने लगते हैं। इस बार तो मानसून सीजन अकेला नहीं है बल्कि इसके साथ कोविड वायरस भी है। कोविड की तीसरी लहर बच्चो के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकती है। ऐसे में और भी जरूरी हो जाता है कि माता-पिता इस मौसम में बच्चे को इस डबल मार से बचाएं। इसके लिए उन्हें पौष्टिक डाईट दें और वायरस को दूर करने के लिए डाईट में दही, विटामिन सी और विटामिन डी और जिंक को शामिल करें। पहले जानते हैं उन खातों के बारे में जिनको बच्चों को देना हेल्दी है।

मानसून में बच्चों को क्या खिलाएं
1. लहसुन
लहसुन में बहुत से एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इम्यूनिटी को और शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते है। लहसुन को हम किसी भी सब्जी या किसी भी डिश में प्रयोग कर सकते हैं। यह डिश के फ्लेवर और स्वाद को भी बढ़ा देता है। अगर आप चाहें तो मील के साथ एक चम्मच लहसुन की चटनी भी दे सकते है। यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है और इम्यूनिटी भी बढ़ाती है।

2. हल्दी
यह मसाला भी आपके बच्चों की डाइट में जरूर शामिल होनी चाहिए। हल्दी के फायदे की बात करें, तो इसमें करक्यूमिन नाम का एक तत्त्व होता है जो इसे एंटी ऑक्सिडेंट बनाता है। आप अपने बच्चों को हल्दी की चाय दे सकते हैं या दूध में थोड़ी सी हल्दी मिला कर दे सकते हैं। इससे उन्हें नींद भी बहुत अच्छी आयेगी और बच्चों को इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद मिलेगी।

3. करेला
करेले में एंटी बैक्टेरियल, एंटी फंगल, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी वायरल गुण होते हैं जोकि एक बच्चे की सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। बच्चों को आम तौर पर करेला पसंद नहीं आता है लेकिन इस बात से आप करेले के गुणों को इग्नोर नहीं कर सकते हैं।

4. मौसमी फल
जो फल बारिश के मौसम (Rainy Season) में आते हैं वह आपको अपने बच्चों की डाइट में ज़रूर शामिल करने चाहिए। आप जामुन, लीची, चेरी, बेर और आड़ू को बच्चों को खाने के लिए जरूर दें। इस मौसम के दौरान आप सेब, केले, नाशपाती और पपीते भी अपने बच्चों को जरूर दें।

बच्चों को कौन से फूड न दें

1. ऑइली और तली हुई चीजें
जो चीजें तली हुई होती हैं या जिनको बनाने में अधिक तेल का प्रयोग होता है वह आपके बच्चों के लिए अधिक हेल्दी नहीं होती हैं क्योंकि यह पाचन तंत्र को धीमा कर देती हैं।

2. बर्फ का गोला
अगर आपके घर के सामने गोला वाले आते हैं तो हो सकता है वह इस प्रकार के गोले या आइस लॉलीज प्यूरिफाई पानी से न बना रहे हैं और उसमें प्रयोग किया गया पानी दूषित हो जो आपके बच्चों को बीमार कर सकता है।

3. मछली या अन्य सी फूड
यह वह मौसम होता है जब बहुत सी मछलियां ब्रीड करती हैं। बरसाती मौसम में बहुत सी मछलियां खराब भी हो जाती हैं। इससे मछली के स्वाद और क्वालिटी पर प्रभाव पड़ेगा। इसलिए इस प्रकार का सी फूड ज्यादा न खिलाएं।

4. अधिक नमकीन खाद्य
मानसून के दौरान यदि बच्चे ज्यादा नमकीन चीजें खाते हैं या ज्यादा नमक का सेवन करते हैं तो उनको वाटर रिटेंशन और सुस्ती की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए कम नमक के सेवन की सलाह दें। वैसे भी ज्यादा नमक का सेवन करने के नुकसान है और उमस भरे मौसम में यह और भी हानिकारक हो जाता है।

Spread the love