May 9, 2026

एमसीसीआर, साथी संस्था व जिला प्रशासन ने ‘रोको अउ टोको अभियान की शुरूआत

कोंडागॉव @cgpioneer.in
जिले में कोरोना का आंकड़ा भले कम हो गया है परंतु खतरा अभी तक पूरी तरह टला नही। कोरोना संक्रमण की सतर्कता को लेकर लोगो मे धीरे धीरे लापरवाही बढ़ती नजर आ रही है, और लोग कोरोना प्रोटोकल का पालन नही कर है। ऐसे लोगो को जागरूक करने के लिए बुधवार को कोंडागांव जिले में यूनिसेफ, मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स, साथी सामाज सेवी संस्थान कोंडागांव एवं जिला प्रशासन के सहयोग से “रोको अउ टोको” अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान की शुरुआत जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने हरी झंडी दिखा कर रोको अउ टोको रथ को रवाना किया।
आम लोगों के साथ साथ दुकानदारों को भी सावधानीपूर्वक नियमो का पालन करना जरूरी- कलेक्टर – इस मौके पर कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कहा कि आम लोगों के साथ साथ दुकानदारों में भी यह जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए और जिन दुकानदारों को नियमो का पालन की समझाइश दी गई है, उनकी सूची तैयार करे ताकि समझाइस के बाद भी नियमो का पालन नही करने वालों पर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा, सभी के सहयोग से जिले को कोरोना से मुक्त किया जा सकता है, कलेक्टर ने कहा कि लोग इस भ्रम में ना रहे कि कोरोना का खतरा टल गया है। इसके लिए सभी को सावधानीपूर्वक नियमो का पालन करना जरूरी है। दो महीने में अभियान के दौरान शहर के वार्डो मे युवा स्वयंसेवक कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के सरकार द्वारा किये जा रहे, प्रयासों का समर्थन करेंगे, वे नगर के वार्ड, अपार्टमेंटों, बाजारों, होटलों, दुकान, बस स्टैंड और चौराहों पर जाकर लोगों को कोविड गाइडलाइन के बारे में समझाइश देते हुए वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करेंगे।

Spread the love