October 14, 2025

योग करने से पहले और बाद में क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें

स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना योगाभ्यास करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। स्वस्थ शरीर के लिए जिस तरह सही तरीके से योग का अभ्यास करना फायदेमंद होता है उतना ही फायदेमंद सही और उचित आहार लेना भी होता है। योग से जुड़े तमाम एक्सपर्ट्स ये कहते हैं कि स्वस्थ और संतुलित आहार लेने से ही योग का पूरा लाभ मिलता है। योगाभ्यास से पहले और बाद में खाने को लेकर अलग-अलग लोगों के अपने विचार हैं। तमाम लोगों का मानना है कि योग से पहले और उसके कुछ देर बाद तक खालीपेट रहना फायदेमंद होता है तो वहीं कुछ लोग इस विषय को लेकर अलग राय रखते हैं। आज के दौर में योग का चलन पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है, योग के प्रसार और महत्व को देखते हुए दुनियाभर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि योग से पहले और बाद में कब और कितनी मात्रा में किन चीजों का सेवन फायदेमंद होता है। योग करने से पहले और बाद में क्या खाएं ?प्री और पोस्ट योगा डाइट टिप्स क्या हैं?

योग के पहले और बाद क्या खाना चाहिए?

आयुर्वेद और योग का आपस में सीधा कनेक्शन है। योग भी आयुर्वेद के सिद्धांतों पर आधारित है। आयुर्वेद के हिसाब से भोजन के तीन प्रमुख आयाम होते हैं, तम, सत्व और रज। योग गुरु मोहन बताते हैं कि नियमित रूप से योगाभ्यास कर शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होने का प्रयास कर रहे लोगों को सात्त्विक भोजन अपनाना चाहिए। सात्विक भोजन का सेवन करने से शरीर और मन दोनों शांत रहते हैं। अधिकांश लोग योग से पहले खालीपेट रहना पसंद करते हैं, ऐसे लोगों का मानना है कि योग हमेशा खालीपेट करने से ही फायदा देता है। योग के नियमों के मुताबिक योगाभ्यास का सबसे सही समय सुबह का माना जाता है और इस समस्या अक्सर लोग खालीपेट ही होते हैं। योग एक्सपर्ट मोहन का मानना है कि योगाभ्यास करने से कम से कम 2 या 3 घंटे पहले तक भारी या देर से पचने वाला भोजन नहीं करना चाहिए। हालांकि आप चाहें तो योग का अभ्यास करने से 1 घंटे पहले हल्का भोजन या ऐसे खाद्य पदार्थ जो हल्के होते हैं और जल्दी पच जाते हैं उनका सेवन कर सकते हैं।

योग से पहले क्या खाना चाहिए? 

अगर आप सुबह खालीपेट योगाभ्यास करते हैं तो यह सबसे अधिक फायदेमंद होगा। लेकिन अगर आप योगाभ्यास से पहले कुछ खाना चाहते हैं तो योग करने से 1 घंटे पहले आप केला या जामुन जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप सुबह योगाभ्यास करते हैं तो दही, फलों की स्मूदी और दलिया या प्रोटीन शेक का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके शरीर को पर्याप्त उर्जा मिलेगी और सही तरीके से योग का अभ्यास करने में भी फायदा मिलेगा। शाम को योगाभ्यास करने वाले लोग 1 घंटे पहले हल्का नाश्ता ले सकते हैं। ऐसे लोग उबली सब्जियां, नट्स और सलाद का सेवन भी कर सकते हैं। योगाभ्यास से पहले इन चीजों का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

पानी
दही या फलों की स्मूदी
केला
शकरकंद
भिगोए हुए बादाम
ओट्स या दलिया
हैवी खाने से बचें

योगाभ्यास के बाद क्या खाना चाहिए? 
योगाभ्यास करने के बाद लगभग 30 मिनट तक कुछ भी नहीं खाना या पीना चाहिए। योगाभ्यास के 1 घंटे बाद आपको पौष्टिक और स्वस्थ आहार का सेवन करना चाहिए। आप योग करने के बाद उबले हुए अंडे, दही, अनाज, सब्जी नट्स आदि का सेवन कर सकते हैं। योगाभ्यास के बाद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। योग करने के बाद फ्रूट सलाद, अंडे, ग्रीन टी, केला और विटामिन सी से युक्त फलों का सेवन कर सकते हैं।

 

Spread the love