पेड़ू यानि पेल्विक हमारे पेट का सबसे निचला हिस्सा होता है। इस हिस्से में मूत्राशय, अंडाशयन और गर्भाशय जैसे अंग मौजूद होते हैं। पेट के इन अंगों या फिर आसपासकी मांसपेशियों, हड्डियों, तंत्रिका तंत्र और रक्त वाहिनियों में होने वाले दर्द को पेल्विक पेन कहते हैं। इसके अलावा पेल्विक के आसपास मौजूद अन्य अंगों में होने वाली समस्याओं के कारण भी पेड़ू में दर्द हो सकता है। पेल्विक पेन सिर्फ महिलाओं को प्रभावित नहीं करते हैं, बल्कि यह समस्या पुरुषों को भी होती है। हालांकि, पुरुषों और महिलाओं में पेल्विक पेन का कारण अलग-अलग होता है। अधिकतर पुरुष अपने प्राइवेट पार्ट से जुड़ी समस्याओं को बताने में हिचकिचाते नजर आते हैं। लेकिन यह बिल्कुल गलत है। अगर आपको पेल्विक (pelvic pain in men) या फिर प्राइवेट पार्ट से जुड़ी कोई समस्या है, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। क्योंकि यह समस्या आगे चलकर बड़ी हो सकती है। पुरुषों में पेल्विक पेन के कई गंभीर कारण हो सकते हैं। इसलिए समय पर डॉक्टरी सलाह की जरूरत होती है। नोएडा स्थित निराम्या द माइंड सेंटर के सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर संजीव कुमार बताते हैं कि पेल्विक पेन का जिक्र होते ही सबसे पहले महिलाओं का ख्याल आता है, लेकिन यह समस्या पुरुषों को हो सकती है। खासतौर पर पुरुषों को यह समस्या बैक्टीरियल इंफेक्शन या फिर प्रोस्टेट बढ़ने के कारण होता है। इसके अलावा पेल्विक पेन के कई अन्य कारण हो सकते हैं। चलिए जानते हैं पुरुषों में पेल्विक पेन (Pelvic Pain causes in Men) के 10 सामान्य कारण क्या हैं?
इन कारणों से पुरुषों को हो सकता है पेल्विक में दर्द
1. पुरुष नसबंदी
नसबंदी कराने के बाद कुछ पुरुषों को पेड़ू में दर्द होता है। नसबंदी एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें पुरुष महिला को गर्भवती नहीं कर पता हैं। नसबंदी कराने के कुछ महीनों तक आपके पेड़ू में दर्द हो सकता है। अगर पेड़ू में ज्यादा दर्द हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
2. बैक्टीरियल प्रोस्टैटिस
प्रोस्टैटिस का अर्थ है, पौरुष की ग्रंथि में किसी तरह का सूजन। अगर पुरुष की ग्रंथि में किसी तरह का सूजन हो जाए, तब भी उनके पेल्विक में दर्द हो सकता है। इसलिए अगर आपको इस तरह की परेशानी है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
3. युरेथ्रल स्ट्रिक्टर
मूत्रमार्ग में किसी तरह का सूजन, दर्द या फिर चोट के कारण संक्रमण फैलने लगता है। इस संक्रमण की वजह से मूत्रमाग्र संकुचित हो जाता है, जिससे यूरिन निकालने में परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में पुरुष के पेड़ू में दर्द हो सकता है। इस तरह की समस्या होने पर देर न करें, तुरंत अपने डॉक्टर से जांच कराएं।
4. प्रोस्टेट का बढ़ना
प्रोस्टेट बढ़ने से पुरुषों के मूत्रमार्ग पर दबाव बनता है, जिसकी वजह से यूरिन को बाहर निकलने में परेशानी होती है। इससे मूत्राशय की मांसपेशियों पर तनाव बढ़ता है। धीरे-धीरे यह मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, जिसकी वजह से आपके पेड़ू यानि पेल्विक में दर्द हो सकता है।
5. यूरिन इंफेक्शन
यूरिन इंफेक्शन एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो मूत्रमार्ग में कही भी हो सकता है। बैक्टीरियल इंफेक्शन के बढ़ने की वजह से भी आपके पेल्विक में दर्द हो सकता है। यह समस्या महिला-पुरुष दोनों हो सकती है। अगर आपको इस तरह के कोई भी लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
6. हर्निया
हर्निया की शिकायत होने पर भी आपके पेड़ू में दर्द हो सकता है। किसी भी व्यक्ति को हर्निया तब होता है, जब पेट, छाती या जांघ की किसी कमजोर मांसपेशी से ऊतक या अंग बाहर निकलने की कोशिश करता है। इस समस्या में काफी दर्दनाक उभार होता है। इस वजह से भी आपके पेड़ू में दर्द की संभावना बढ़ जाती है।
More Stories
मांगों को मनवाने कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का आंदोलन- छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ जिला इकाई ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शक्ति कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 24 अप्रैल को आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे संघ के सदस्य
मुख्यमंत्री की किसानों के हित में बड़ी घोषणा: समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी
सीएम बघेल के हमर सियान हमर अभिमान उद्देश्य को जिम्मेदार लगा रहे ग्रहण, विभागीय मंत्री के गृह जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर नही हो पाया जिला स्तरीय कार्यक्रम