बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस हमेशा से सुर्खियों में बनी रहती हैं। जैकलीन को लेकर लेटेस्ट ख़बर उनके रिलेशनशिप को लेकर हैं। इसके साथ ही वे जल्द ही नए घर में भी शिप्ट होने वाली हैं। जैकलीन फ़र्नांडिस ने इस बात को अब तक सीक्रेट रखा है। ख़बरों की माने तो जैकलीन फ़र्नांडिस इन दिनों एक बिजनसमैन के साथ डेट कर रही हैं। जल्द ही वे उनके साथ शिफ़्ट होने की प्लानिंग भी कर रही हैं।
रिपोर्ट्स की माने तो जैकलीन फ़र्नांडिस पिछले कुछ समय से मुंबई के जुहू और बांद्रा में एक बीच फेंसिंग घर ढूंढ रही हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वे अकेले ही घर ढूँढ रही हैं लेकिन वे इस घर में अपने बॉयफ़्रेंड के साथ रहेंगी। ख़बरों की माने तो जैकलीन ने जुहू में एक बंगला भी फ़ाइनल कर दिया है, जो समुद्र के किनारे हैं। जैकलीन जल्द ही अपने बॉयफ़्रेंड के साथ इस घर में शिफ़्ट भी होने वाले हैं।
जैकलीन के इस नए घर का इंटीरियर डिज़ाइनर फ़्रांस के हैं। इस घर का इंटीरियर जैकलीन के मुताबिक़ तैयार कर रहे हैं। इस बंगले के लिए जैकलीन फ़र्नांडिस ने रक़म चुका दी है। कहा जा रहा है कि जैसे ही मुंबई से लॉकडाउन हटेगा वैसे ही घर से जुड़े पेपर वर्क तैयार कर लिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि जैकलीन ने इस बंगले को अपने बॉयफ़्रेंड के साथ वीडियो कॉल कर इस घर को फ़ाइनल किया था।
जैकलीन फर्नांडिस के नए घर के बारे में कहा जा रहा है इस बंगले में उनके बॉयफ़्रेंड का ऑफिस भी होगा। जैकलीन के बॉयफ़्रेंड साउथ इंडिया में रहते हैं और जल्द ही मुंबई में इस नए बंगले में शिफ़्ट होने वाले हैं। जैकलिन फर्नांडिस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किक 2′ में दिखाई देंगे। इसके साथ ही जैकलीन फर्नांडिस रोहित शेट्टी की फिल्म’सर्कस’ और बच्चन पांडे में दिखाई देंगी।
More Stories
मांगों को मनवाने कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का आंदोलन- छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ जिला इकाई ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शक्ति कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 24 अप्रैल को आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे संघ के सदस्य
मुख्यमंत्री की किसानों के हित में बड़ी घोषणा: समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी
सीएम बघेल के हमर सियान हमर अभिमान उद्देश्य को जिम्मेदार लगा रहे ग्रहण, विभागीय मंत्री के गृह जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर नही हो पाया जिला स्तरीय कार्यक्रम