देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार को रोकने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में अगर आप फिटनेस कॉन्शस हैं, तो आप जिम जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। लेकिन अब आपको जिम खुलने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप चाहें तो घर रहकर भी कुछ आसान से एक्सरसाइज करके खुद को फिट और हेल्दी रख सकते हैं।
यहां तक कि कई लोग इस समय कोरोना से अपना बचाव करने के लिए भी जिम या किसी दूसरी सामाजिक जगहों पर जाने से बच रहे हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप खुद को फिजिकल एक्टिव ही न रहें। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। ऐसे में आपको फिट और हेल्दी रहने के लिए घर पर ही कुछ आसान एक्सरसाइज करने चाहिए। इनसे आप खुद को घर पर रहकर भी हेल्दी और फिट बना सकते हैं।
1) स्किपिंग- हम अकसर स्कूल टाइम पर स्किपिंग किया करते थे। फिट और हेल्दी रहने के लिए स्किपिंग करना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको एक मोटी रस्सी लेनी होती है। दोनों हाथों से रस्सी के दोनों सिरों को पकड़ें और रस्सी कूद करें। इससे बॉडी एकदम फिट रहती है।
- स्किपिंग एक फुल बॉडी वर्कआउट है।
- नियमित रूप से 10 मिनट स्किपिंग करने से आप एकदम फिट और हेल्दी रह सकते हैं।
- आप इसे सुबह-शाम किसी भी समय कर सकते हैं।
- अच्छी फिटनेस के लिए इस अपनी जीवनशैली में जरूर शामिल करें।
2) पुश-अप्स – शरीर के ऊपरी हिस्से को मजबूत और फिट बनाने के लिए पुश-अप्स करना फायदेमंद हो सकता है। आप इसे आसानी से घर पर ही कर सकते हैं। इसके लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं होती है। नियमित रूप से पुश-अप्स करने से पीठ और कोर की मसल्स मजबूत होती हैं। यह भी एक फुल बॉडी वर्कआउट है, जो पैर और पेट को हेल्दी रखता है।
- पुश-अप्स करने के लिए आप सबसे पहले जमीन पर एक मैट बिछा लें।
- इस पर पेट के बल लेट जाएं।
- अपनी दोनों हथेलियों को जमीन पर रखें।
- धीरे-धीरे अपनी छाती को ऊपर उठाएं।
- इसके बाद प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
- आप अपनी क्षमतानुसार पुश-अप्स लगा सकते हैं।
3) स्क्वाट – स्क्वाट आपके पैरों, घुटनों और कंधों को मजबूत बनाने में मददगार होता है। इसके लिए आप सबसे पहले एक मैट पर खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों को कंधों की चौड़ाई से ज्यादा दूरी पर रखें। इस दौरान अपनी पीठ को एकदम सीधा रखें। अब अपने दोनों घुटनों को मोड़ें और कमर को सीधा रखें। दोनों हाथों को आगे की तरफ करें। आपको ऐसा अहसास होगा कि आप कुर्सी पर बैठे हैं। इस अवस्था में कम से कम 30 सेकेंड तक रहें। बाद में आप इसके समय को अपनी क्षमतानुसार बढ़ा भी सकते हैं।
- स्क्वाट आपके पैरों और कमर को मजबूत बनाए रखने में मददगार होता है।
- आप दिन में 5-10 मिनट स्क्वाट कर सकते हैं।
- अगर आपके पैरों या कमर में दर्द हो तो इस एक्सरसाइज को करने से बचें।
4) चेस्ट स्क्वीज मेडिसिन बॉल- अपनी अपर बॉडी को परफेक्ट शेप देने के लिए आप इस एक्सरसाइज को नियमित रूप से कर सकते हैं। यह आपको सक्रिय रखने के साथ ही स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचाता है।
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले एक कुर्सी पर एकदम सीधे बैठ जाएं।
- अब एक मेडिसिन बॉल को पकड़ें और अपनी छाती पर लगाएं।
- छाती को सिकोड़ते हुए बॉल को जोर से दबाएं।
- गेंद को दबाते हुए अपनी बाजुओं को धीरे-धीरे सीधा करें।
- इसके बाद फिर बॉल को छाती की तरफ वापस लाएं।
- आप ऐसा 3-5 बार कर सकते हैं।
5) टी-प्लैंक एक्सरसाइज- टी-प्लैंक एक्सरसाइज करने से पीठ, हाथ और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसे आप आसानी से घर पर ही कर सकते हैं। यह बॉडी को एक परफेक्ट शेप देने में मददगार होता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले अपने एक मैट पर पेट के बल लेट जाएं। अपने पैरों को हिप की चौड़ाई के बराबर खोलें। अपने दाएं हाथ से शरीर के पूरे वजन को उठाएं। अब कुछ सेकेंड इस अवस्था में रहें। फिर प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं। इसके बाद आपको बाएं हाथ पर अपने पूरे शरीर के वजन को उठाना होता है। इसे आप धीरे-धीरे कर सकते हैं।
- इससे हाथों और पीठ की मसल्स मजबूत होती हैं।
- अगर आपके हाथों और पीठ में दर्द है, तो आपको इस एक्सरसाइज को करने से बचना चाहिए।
6) एरोबिक्स एक्सरसाइज – एरोबिक्स एक्सरसाइज आपको फिट और हेल्दी रखने में मदद करता है। यह आपके वजन को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। आप अपने पेट की चर्बी को कम करने के लिए भी इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। इसमें आप तरह-तरह की एक्सरसाइज कर सकते हैं। एरोबिक्स को आप कई तरह से कर सकते हैं। इसमें रस्सी कूदना, दौड़ना या जॉगिंग करना, चलना और स्विमिंग शामिल हो सकता है।
आप भी घर पर ही इन एक्सरसाइज की मदद से खुद को फिट और हेल्दी रख सकते हैं। इसके लिए आपको जिम जाने की भी जरूरत नहीं होती है। लेकिन इन्हें करने से पहले आपको एक बार अपने फिटनेस ट्रेनर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। हो सके तो शुरुआत में किसी ट्रेनर की देख-रेख में ही इन एक्सरसाइज को करें।
More Stories
मांगों को मनवाने कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का आंदोलन- छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ जिला इकाई ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शक्ति कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 24 अप्रैल को आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे संघ के सदस्य
मुख्यमंत्री की किसानों के हित में बड़ी घोषणा: समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी
सीएम बघेल के हमर सियान हमर अभिमान उद्देश्य को जिम्मेदार लगा रहे ग्रहण, विभागीय मंत्री के गृह जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर नही हो पाया जिला स्तरीय कार्यक्रम