October 14, 2025

इस दिन से शनि होंगे वक्री, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

ज्योतिष में शनि ग्रह को देव की संज्ञा दी गई है। शनि एक महत्वपूर्ण ग्रह है। पंचांग के मुताबिक शनि ग्रह 23 मई 2021 दिन रविवार को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर मार्गी से वक्री में हो जाएंगे। इसका अर्थ ​है कि शनि देव इस दिन से उल्टी चाल चलेंगे। शनि की उल्टी चाल का असर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ हो सकता है। आइए जानते हैं शनि के वक्री होने का राशियों पर क्या असर होगा।..
इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी, लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि आमदनी के साथ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। साथ ही नए व्यापार में भी संकट हो सकता है।

वृष-वृष राशि के लोगों को आर्थिक पक्ष को लेकर मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। इस दौरान अचानक विदेश यात्रा संभव हो सकती है। साथ ही परिवार में बुजुर्गों की सेहत पर खास ध्यान देना होगा।

मिथुन-मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। इस वक्त आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह है। मित्रों से भी विवाद हो सकता है।

कर्क-कर्क राशि के लोगों का साझेदारों में मनमुटाव समाप्त होगा, लेकिन गैरकानूनी कामों से दूर रहना होगा, नहीं तो कानूनी पचड़े में उलझ सकते हैं।

सिंह राशि के जातक इस दौरान कहीं भी पैसा लगाते वक्त संयम से काम लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। साथ ही शत्रुओं का सामना भी करना पड़ सकता है। धन की कमी महसूस करेंगे।

कन्या-कन्या राशि के जातकों को इस दौरान बच्चों को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आमदनी में भी कमी हो सकती है। विद्यार्थी अपने शिक्षकों का सम्मान करें।

तुला-तुला राशि के लोगों की इस दौरान धर्म और अध्यात्म की तरफ रुचि बढ़ेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में विवाद बढ़ सकता है। धन अर्जित करने के लिए कोशिश करनी होगी। कोई भी फैसला लेने में सावधानी बरतें।

वृश्चिक-शनि वक्री के दौरान वृश्चिक राशि के लोगों का धन खर्च होगा, जिससे संचित किए हुए धन में कमी आ सकती है। घर पर बुजुर्गों की सेहत पर खास ध्यान देना जरूरी है।

धनु-धनु राशि के लोगों को इस दौरान आजीविका के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। साथ ही आपको अपनी सेहत को लेकर तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है।

मकर-मकर राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। सेहत को लेकर तनाव हो सकता है। अर्जित धन में कमी हो सकती है। इस वक्त कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।

कुंभ-कुंभ राशि के लोगों के लिए इस वक्त निवेश का फैसला सही नहीं होगा। आपको अपनी सेहत को लेकर भी सचेत रहना होगा, साथ ही विदेश यात्रा से भी बचें। अचानक धन प्राप्ति के भी योग हैं।

मीन-मीन राशि के लोगों को इस दौरान समाज में सम्मान प्राप्त हो सकता है, साथ ही रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। अगर विदेश में कोई मित्र है, तो उससे भी लाभ मिल सकता है।

Spread the love