January 30, 2026

नायरा असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस हैं

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल का जब जब नाम आएगा तब तब दो एक्ट्रेस हमेशा याद आएंगी, पहली हिना खान और दूसरी शिवांगी जोशी। हिना खान तो इस सीरियल से पॉपुलर हुईं ही शिवांगी जोशी की फैन फॉलोइंग में भी चार चांद लग गए। शिवांगी जोशी आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए शिवांगी जोशी के जन्मदिन पर उनकी हॉट, सेक्सी फोटोज के साथ साथ उनके करियर के बारे में दिलचस्प बातें बताते हैं।

शिवांगी को फैंस नायरा के किरदार से खासा जानते हैं। उन्होंने हिना खान के शो छोड़ने के बाद इसे संभाला। उन्होंने इस सीरियल को ऐसे संभाला कि वह शो की जान बन गई। कई सालों से ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए शिवांगी जोशी काम कर रही हैं। फैंस शिवांगी जोशी को इस किरदार के लिए काफी पसंद करते हैं। नायरा के रोल में वह काफी जचती भी है। हालांकि इस सीरियल से पहले शिवांगी जोशी कई हिट सीरियल दे चुकी हैं। वह टीवी जगत का लोकप्रिय नाम है।

Spread the love