February 24, 2026

अभिनेता राम कपूर के पिता ‘अनिल कपूर’ का निधन

साल 2020-21 बॉलीवुड और उनसे जुड़े सभी सितारों के साथ साथ किसी भी व्यक्ति के लिए सही नहीं साबित हुआ है। इस समय एक बड़ी खबर आ रही है और वो ये है कि मशहूर अभिनेता राम कपूर के पिता अनिल कपूर का 12 अप्रैल को निधन हो गया है। राम कपूर टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं से काफी फेमस हैं और उनके पिता को लेकर ये दुखद खबर चर्चा में है। राम कपूर के पिता अनिल एक बिजनेसमैन थे और बॉलीवुड से उनका कोई भी संबंध नहीं था।

कोरोना को लेकर अभिषेक बच्चन ने फैंस को दी सलाह, ‘अपने बारे नहीं परिवार के बारे में सोचिए!’

पिता की मौत की खबर खुद अभिनेता राम कपूर ने दी है और उन्होने एक भावुक कर देने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखा है। उनके निधन की जानकारी राम कपूर और गौतमी कपूर ने पोस्ट शेयर कर दी।

गौरतलब है राम कपूर के पिता ने अमूल को एक शानदार टैगलाइन दी थी और उनके देहांत बात अमूल ने उनको श्रद्धांजलि दी है। अमूल ने लिखा है..”आप हमारे परिवार का हिस्सा हमेशा रहेंगे।”

इसपर अभिनेता ने लिखा है कि.. मेरे पिता के लिए अमूल ने जो श्रद्धांजलि दी है उसको शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं, बिल्कुल सच है कि आप एक लीजेंड थे पिताजी।

आपकी बहुत याद आती है। राम कपूर के फैंस लगातार उनको सोशल मीडिया पर दिलासा दिला रहे हैं और उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसके अलावा राम कपूर के परिवारजन भी उनको लेकर प्रार्थना कर रहे हैं।

Spread the love