July 1, 2025

छाछ हमारी सेहत के लिए बेहद गुणकारी होती हैं

छाछ हमारी सेहत के लिए बेहद गुणकारी होती हैं, अगर गर्मियों में हर रोज इसको पीएंगे तो सेहत को कई लाभ मिलेंगे। छाछ जहां शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है वहीं यह शरीर के लिए काफी लाभकारी भी होती है। चलिए जानते हैं गर्मियों में छाछ पीने के फायदों के बारे मे-

इसमें विटामिन सी, ए, ई, के और बी पाए जाते हैं। जो कि शरीर के पोषण की जरुरत को पूरा करता है।

गर्मियों में अगर लू लग जाएं तो छाछ का सेवन कीजिए। इसकी तासीर ठंडी होती है।

गर्मियों में आंखों में जलन हो रही हैं तो आप दही की मलाई को पलकों पर लगा सकते है। इसके साथ ही यदि आप छाछ को रोजाना पीएंगे तो आपको आराम मिलेगा।

इसमें मिश्री, काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर हर रोज पीने से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता हैं।
अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो आप छाछ पीजिए। यह इस समस्या में अमृत से कम नहीं है। कब्ज होने पर छाछ में अजवाइन मिलाकर पीने से कुछ ही दिनों में इस परेशानी से छुटकारा मिलता है। पेट की सफाई के लिए गर्मियों में पुदीना मिलाकर लस्सी बनाकर पीना चाहिए।

अगर आपका खाना ठीक से नहीं पच रहा हैं तो आप रोजाना छाछ में भुने जीरे का चूर्ण, काली मिर्च का चूर्ण और सेंधा नमक का चूर्ण समान मात्रा में मिलाकर धीरे-धीरे पीना चाहिए।

Spread the love