जेएनएनl बीती शाम अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ नजर आएl दोनों मलाइका अरोड़ा के माता-पिता के घर पर थेl फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैl 2019 में अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और एक-दूसरे के साथ समय बिताते नजर आते हैंl
मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के फिल्म के सेट पर भी नजर आई थीl अर्जुन कपूर धर्मशाला में फिल्म की शूटिंग कर रहे थेl अब पपराजी ने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक साथ स्पॉट किया हैl दोनों मलाइका के घर के बाहर देखे गएl मलाइका और अर्जुन फैमिली गेट-टुगेदर के लिए पहुंचे थेl इसमें मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा और उनके बच्चे भी आए थेl
मलाइका का बेटा अरहान खान भी डिनर पार्टी में नजर आए थेl अर्जुन कपूर कैजुअल लुक में नजर आएl उन्होंने काले रंग कलर की टी-शर्ट और जींस पहन रखी थीl इसके अलावा मलाइका अरोड़ा भी अच्छी लग रही थीl डिनर के बाद दोनों अलग-अलग कार में घर गएl वैलेंटाइन डे दोनों ने साथ मनाया थाl साथ में डिनर भी किया था और वैलेंटाइन डे खास बनाने के लिए एक शेफ भी बुलाया थाl शादी के बारे में बात करें तो अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘शादी अभी नहीं हो पाएगीl मैं व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जीवन में खुश हूंl मैंने हमेशा खुलकर बात की है लेकिन मैं आपको चौकाऊंगा नहींl अगर इस बारे में कुछ भी बताने के लिए होगा, तो आपको बताऊंगा और अपने जीवन का हिस्सा बनाए रखूंगा।’
More Stories
मांगों को मनवाने कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का आंदोलन- छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ जिला इकाई ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शक्ति कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 24 अप्रैल को आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे संघ के सदस्य
मुख्यमंत्री की किसानों के हित में बड़ी घोषणा: समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी
सीएम बघेल के हमर सियान हमर अभिमान उद्देश्य को जिम्मेदार लगा रहे ग्रहण, विभागीय मंत्री के गृह जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर नही हो पाया जिला स्तरीय कार्यक्रम