बांस का चावल अन्य साधारण चावल के मुकाबले स्वास्थ्य के लिए कई गुणा फायदेमंदै है। इसके सेवन से आप कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। इसे मुल्यारी के नाम से भी जाना जाता है। बैम्बू राइस आदिवासियों द्वारा उगाया जाता है। इतना ही नहीं यह उनकी कमाई का मुख्य साधन है। यह चावल आपको आसानी से बाजार में नहीं मिलता है, लेकिन ऑनलाइन मिल जाएगा। इस राइस को तैयार होने में 60 साल लगता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी असरदार होता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आइए जानते हैं इसके फायदे-
बैम्बू राइस के पोषक तत्व
फास्फोरस
आयरन
निकोटिनिक एसिड
कैल्शियम
विटामिन बी1
कैरोटीन
राइबोफ्लेविन
इन सभी तत्वों के साथ-साथ इसमें अमीनो एसिड, पामिटिक एसिड, लिनोलिक एसिड और कुछ मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद तत्व हैं।
बैम्बू राइस के फायदे
डायबिटीज से करे बचाव
डायबिटीज रोगियों के लिए बैम्बू राइस का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसमें लिनोलेइक एसिड होता है, जो एक बेहद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है। इस राइस के सेवन से डायबिटीज से बचाव के साथ-साथ पीसीओएड से भी बचाव किया जा सकता है। साथ ही इससे मधुमेह के खतरे को भी कम किया जाता है।
मूड को रखता है फ्रेश
बांस से तैयार राइस के सेवन से आपका मूड बेहतर होता है। इसके सेवन से हमारे शरीर में न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटिन और डोपामइन रिलीज होता है। जो मूड को स्वस्थ रखने का कार्य करता है। इसके साथ ही यह आपके मस्तिष्क की कार्य प्रणाली को बेहतर करता है।
हड्डियों में दर्द की समस्या करे दूर
जोड़ों में होने वाले सूजन और दर्द की समस्या से राहत दिलाने में बांस का चावल काफी असरदार होता है। इसमें फ्लेवोनोइड, पॉलीसेसेराइड और एल्कलॉइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो जोड़ों में दर्द और कमर में दर्द से राहत दिला सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल कम
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में बैम्बू राइस काफी फायदेमंद है। इसमें फाइबर और फाइटोस्टेरॉल होता है, जो शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का कार्य करता है। इसके फाइबर होता है, जो पेट को काफी लंबे समय तक भरा रखता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में आपकी मदद करता है।
दांतों को बनाता है मजबूत
शोध में पाा गया है कि बैम्बू राइस में विटामिन बी6 होता है, जो दांतों में होने वाली समस्याओं को दूर करने में असरदार होता है। इसके सेवन से आप पायरिया जैसी परेशानी को कम कर सकते हैं।
More Stories
मांगों को मनवाने कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का आंदोलन- छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ जिला इकाई ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शक्ति कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 24 अप्रैल को आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे संघ के सदस्य
मुख्यमंत्री की किसानों के हित में बड़ी घोषणा: समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी
सीएम बघेल के हमर सियान हमर अभिमान उद्देश्य को जिम्मेदार लगा रहे ग्रहण, विभागीय मंत्री के गृह जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर नही हो पाया जिला स्तरीय कार्यक्रम