July 1, 2025

जेनेटिक टेस्ट के बाद ही पता चलेगा नया स्टेन है या नहीं : मंत्री टीएस सिंहदेव

पायनियर संवाददाता-रायपुर

कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर देश और प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच ब्रिटेन से लौटे कई यात्री पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना के नए स्ट्रेन के फैलने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने ब्रिटेन से लौटे लोगों को ट्रेस कर क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए हैं।
इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि ब्रिटेन से लौटे लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। वहीं अब जेनेटिक टेस्ट के बाद ही पता चलेगा कि कोरोना का नया स्ट्रेन है या नहीं। पॉजिटिव पाए गए लोगों के सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं। मंत्री ने बताया कि देश के 6 स्थानों में जांच की सुविधा है।
इधर सामने आई लापरवाही – यूके से प्रदेश लौटने वाले यात्रियों ने लापरवाही बरती है। जिसकी वजह से संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ गया है। राजधानी रायपुर में उतरे 11 लोगों ने अपना फोन बंद कर दिया। इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस से की है। जिला प्रशासन के माध्यम से लोगो के नंबर पुलिस को सौंपा गए हैं। वहीं अब साइबर सेल लापता लोगों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शहर के रवि नगर, टैगोर नगर, कटोरातालाब के रहने वाले लोगों ने कोरोना को लेकर लापरवाही बरती है।
दुर्ग में तीन यात्री पाए गए पॉजिटिव – ब्रिटेन से लौटे तीन यात्री कोरोना संक्रमित पाए। एंटीजन टेस्ट में आई रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। बता दें कि 9 दिसम्बर से 23 दिसम्बर के बीच कुल 33 लोग लौटे ब्रिटेन से लौटे हैं। वहीं रिपोर्ट आने के बाद नए स्ट्रेन की जांच होगी। न्यायधानी बिलासपुर के बिल्हा में भी एक युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव मिला। युवक को उपचार के लिए कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। कोरोना के नए स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपल पुणे भेजा गया। युवक कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन से लौटा है। वहीं अब युवक के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।

कोरोना का खौफ, यूके से लौटे अब 4 लोग पॉजिटिव मिले

छत्तीसगढ़ में भी अब के कोरोना का खौफ फैल गया है। यूके से छत्तीसगढ़ लौटे 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है, जिसमें बिलासपुर में एक और दुर्ग के तीन लोग शामिल हैं। वहीं कोरोना के नये स्ट्रेन के बीच यूनाइडेट किंग्डम से छत्तीसगढ़ लौटे 11 लोगों के मोबाइल बंद पाये गये हैं। यूके से छत्तीसगढ़ लौटे लोगों की जानकारी नहीं मिल पाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अब इस मामले में पुलिस से संपर्क कर मदद मांगी है। जिला प्रशासन को भी स्वास्थ्य भी ने 11 यात्रियों के डिटेल सौंपे हैं, ताकि उनकी पड़ताल कर उन्हें तुरंत आइसोलेट किया जा सके। 9 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच यूके से छत्तीसगढ़ कुल 33 लोग लौटे हैं, जिनमें से 11 लोगों के मोबाइल बंद हैं। ये सभी रायपुर के रहने वाले हैं। रायपुर के कटोरा तालाब, श्याम नगर, टैगोर नगर, शंकर नगर सहित कुछ अन्य इलाकों के ये लोग रहने वाले हैं वहीं बिलासपुर के बिल्हा में यूके से लौटे एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है, जिसके बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दुर्ग में भी मिले कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूके में कोरोना का नया स्ट्रेन बेहद खतरनाक कहा जा रहा है। नये लक्षण और पुराने वायरस से ज्यादा शक्तिशाली ये स्ट्रेन यूके के कई देशों में तबाही मचा रहा है। कई लोगों की मौत हो चुकी है। कई देशों में तो लॉकडाउन की स्थिति आ गयी है।

Spread the love