July 1, 2025

भूपेश सरकार के दो वर्ष में जनता में खुशहाली आई : संजय नेताम

पायनियर संवाददाता गरियाबंद

छत्तीसगढ़ प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रहे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में खुशहाली आई है। भाजपा सरकार के पन्द्रह वर्षों के अराजक माहौल और कमीशनखोरी से त्रस्त जनता ने जिन उम्मीदों के साथ सत्ता की बागडोर कांग्रेस पार्टी को सौंपी थी उसमें प्रदेश सरकार पूरी उम्मीदों पर खरा उतरी है। उन्होंने प्रदेश सरकार के अबतक के कार्यों का लेखाजोखा पत्रकारों के साथ साझा करते हुए कई मुख्य बिंदुओं पर अपनी बात रखी।

किसानों को मिल रहा 2500 रुपये समर्थन मूल्य
किसान आज नए सपने देखने लगे हैं इसका मुख्य कारण प्रदेश सरकार द्वारा 2500 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी है।किसान खुशहाल होंगे तभी देश खुशहाल होगा इस सपने को नया आयाम देने का काम भूपेश बघेल जी कर रहे हैं।

कर्जमाफी किसानों के लिए वरदान
सरकार बनते ही प्रदेश सरकार ने पहला निर्णय किसानों की कर्जमाफी का किया। कैबिनेट की पहली बैठक में पहला निर्णय कर्जमाफी का लेकर सरकार ने किसानों की समृद्धि के द्वार खोल दिए।
सर्वाधिक वनोपज संग्रहण वाला राज्य बना छत्तीसगढ़
जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने रिकॉर्ड वनोपज संग्रहण के लिए सरकार की कार्ययोजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के वनवासियों के कल्याण के लिए मील का पत्थर साबित होगी। पूरे देश के कुल वनोपज का अधिकांश हिस्सा छत्तीसगढ़ में संग्रहित हो रही है।
शिक्षाकर्मियों का किया संविलियन
प्रदेश में सेवारत दो साल पूर्ण कर चुके सभी शिक्षाकर्मियों का संविलियन कर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया इससे प्रदेश में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार आएगी।
स्वास्थ्य सेवाएं हुई बेहतर
देवभोग में किडनी मरीजों को अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की बड़ी उपलब्धि रही है। इसके साथ ही सुपेबड़ा में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बजट प्रदान करना भी सराहनीय कार्य है।

प्रशासनिक कसावट को बढ़ावा मिला
पेंड्रा गौरेला मरवाही के रूप में नया जिला व प्रदेश में 23 नई तहसीलों का गठन प्रदेशवासियों के सुविधाओं में वृद्धि के साथ प्रशासनिक कसावट भी बढ़ेगी। इसके साथ ही गरियाबंद जिले के मैनपुर व छुरा को नवीन राजस्व अनुविभाग का दर्जा ,बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के इंदागांव व पीपरछेड़ी को उपतहसील के दर्जा प्राप्त होना हम जिलेवासियों के लिए प्रदेश सरकार की सौगात रही है।

Spread the love