July 1, 2025

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मुंगेली का दो दिवसीय अखिल भारतीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ

पायनियर संवाददाता .मुंगेली
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मुंगेली का दो दिवसीय अखिल भारतीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ इस प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में मुख्यअतिथि विष्णु देव साय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे एवं मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व खाद्य मंत्री एवं वर्तमान विधायक मुंगेली पुन्नूलाल मोहले रहे मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा की यह प्रशिक्षण हमारे रीति, नीति एवं सिद्धांतों से परिचय कराता है ताकि हम अपने सिद्धांतों के अनुरूप आचरण करके व्यक्तित्व विकास करते हुए समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकें मुख्यवक्ता पुन्नूलाल मोहले ने राज्य की राजनीतिक पृष्ठभूमि में भाजपा की भूमिका पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि भाजपा केडर बेस पार्टी है। भाजपा ने पुराने संघर्षों को देखा है भाजपा के शासनकाल में जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन 15 साल बहुत सुगमता से चला परंतु आज कांग्रेस की सरकार में बोरा का भीख मांगना पड़ रहा है खरीदी के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है हमारे कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनता के समक्ष लेकर जाएगी और भारतीय जनता पार्टी 2023 में भाजपा की सरकार प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ बनाएगी इस अवसर पर अध्यक्ष के रूप में जेठमल कोटडिया प्रतिष्ठित व्यापारी एवं पूर्व अध्यक्ष चेम्बर ऑफ कॉमर्स मुंगेली रहे, पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने पिछले 6 वर्ष में हुए अंत्योदय के प्रयत्न विषय पर प्रकाश डाला इस सत्र में रामनाथ ठाकुर अध्यक्ष के रूप में उपस्थित हुए भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर मुख्य वक्ता गिरीश शुक्ला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने अपने विचार रखे के अध्यक्ष के रूप में परसराम मंगलानी प्रसिद्ध व्यवसायी मुंगेली उपस्थित रहे। द्वितीय सत्र का प्रारंभ हमारा विचार परिवार विषय के साथ हुआ मुख्य वक्ता दिलीप ताम्रकार जी के द्वारा उपरोक्त विषय पर प्रकाश डाला गया तथा अध्यक्ष के रूप में अर्जुन लाल यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीकांत गोवर्धन जी उपस्थित रहे ।इस अवसर पर पुन्नु लाल मोहले विधायक मुंगेली सांसद अरुण साव पूर्व सांसद लखन लाल साहू प्रदेश मंत्री अंजू राजपूत पूर्व विधायक विक्रम मोहले जिला अध्यक्ष शैलेष पाठक गिरीश शुक्ला नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह शिवप्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह महामंत्री गण रामशरण यादव मुकेश रोहरा हरिश्चंद्र यादव संदीप साहू लेखु साहू बद्री खांडेकर दीनानाथ केसरवानी सुनील जैन पायल नायक डोमन दीक्षित माला गुप्ता राजेंद्र साहू शेषनारायण मोहल्ले विनोद श्रीवास बद्री खांडेकर अजीत खांडेकर सुनीता पाटकर भरत पाटकर अखिलेश केसरवानी होरी राम साहू राजेंद्र नामदेव मोती साहू प्रमोद केशरवानी अंजली यादव अशोक यादव मनोज मिश्रा प्रद्युमन तिवारी निशा सोनी जयप्रकाश मिश्रा करण ठाकुर जितेंद्र दावड़ा राजकुमार वाधवा दिलीप साहू लल्लू सोनकर पंकज सोनी द्वारिका जायसवाल अंजना जायसवाल मोहन भोजवानी सुकन्या सिंह अरविंद राजपूत रविंद्र केशरवानी जिंतेंद्र साहू संजय वर्मा मोना नागरे संगीता पटेल हेमा सोनी आनंद जांगड़े सोनी जांगड़े गनपत गंधर्व किशोरी केशरवानी अक्षय लहरें कलीम बागड़ी सुनील चोपड़ा जयपाल साहू राजू श्रीवास राजहंस तंबोली विक्की सारथी मनीष सोनी उमाशंकर बघेल शैलेंद्र तिवारी प्रमोद जांगड़े युसूफ उलट अनिल गोगिया जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू स्वप्निल साहू अनीष जैन अमरनाथ देवांगन विष्णु साहू रमेश बुनकर विनोद यादव महेंद्र पाठक मनिंदर सिंह आसिफ खोखर सुनील सोनी द्वारिका जोशी पुरषोत्तम जायसवाल सुभाष केशरवानी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love