पायनियर संवाददाता .रायगढ़
नगर पालिक निगम अंतर्गत सफाई कामगारों के विगत तीन दिन से हड़ताल के बाद महापौर और शहर सरकार के नेतृत्व में आयुक्त ,स्वास्थ्य प्रभारी के सार्थक पहल पर समस्याओं का निपटारा किया गया। सफाई कामगार हड़ताल समाप्त कर काम पर वापस लौट रहे। वैसे शहर सरकार एवम निगम प्रशासन की सामंजस्य और योजना के आधार पर शहर में सफाई व्यवस्था आधे से अधिक कामगारों के द्वारा लगातार चलती रही। महापौर एवम निगम आयुक्त ने वार्डों में स्वयं उपस्थित होकर सफाई का जायजा भी लिया। अब समस्त कर्मचारी अपने वार्डों में कार्य पर लौट रहे हैं।
ज्ञात हो कि निगम के सफाई कामगार अपने ईपीएफ एवम ईएसआईसी की राशि प्राप्त नहीं होने के कारण सफाई कार्य का विरोध करते हुए हड़ताल पर चले गए थे पर कई कामगार महापौर जानकी काट्जू एवम आयुक्त अभिषेक गुप्ता के आश्वासन के बाद ही काम कर रहे थे। वहीं गैंग के कामगार और नियमित कामगार की उपस्थिति में लगातार सफाई का कार्य चल रहा था। जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई। वैसे भी सफाई अति आवश्यक कार्यो के अंतर्गत आती है। बीमा और ईपीएफ की राशि जमा होने के बाद कई सफाई कामगार महापौर के घर भी पहुँचे,रोज के नुकसान का भी समस्या जैसे बातों को कहा। तब महापौर जानकी काट्जू ,आयुक्त अभिषेक गुप्ता, एम आई सी सदस्य स्वास्थ्य प्रभारी कमल पटेल, सलीम नियारिया, विकास ठेठवार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव, अमृत काट्जू के समक्ष सफाई कामगारों की बैठक हुई और महापौर ने उन्हें उनके बाकी पैसे भी दो माह में दिलवाने विश्वास दिलाया। महापौर ने नाराजगी त्यागते हुए सुबह का भुला शाम को वापस आ गए के तर्ज पर उनका पुष्पगुच्छ से सम्मान के साथ स्वागत किया और उन्हें अपने कर्मपथ पर नि:संकोच जाने कहा।
सफाई कामगारो ने अपने कार्य मे उपस्थित होने का विस्वास दिलाते हुए कहा कि हम हड़ताल नहीं करना चाहते हैं बीमा और ईपीएफ की राशि आ गई है कुछ साथियों से चर्चा करना था अब ही गई हम सभी काम पर लौट रहे हैं। महापौर एवं शहर सरकार को साधुवाद। महापौर जानकी काट्जू ने बताया कि हम लोगों ने बीमा और ईपीएफ की राशि उनके खाते में जमा करा दी है। कुछ लोगो का बैंक में दस्तावेजो की कमी के कारण नहीं हो पाया है वो भी जल्दी हो जाएगा। शनिवार को अध्यक्ष समेत कई लोगों से बैठक में बातचीत हुई अब वे वापस काम मे आ रहे हैं उनके बचे पैसों को जल्द ही उनके खाते में डलवाया जाएगा। आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने बताया कि कामगारों के राशि खाते में जाने के बाद उन्होंने हड़ताल समाप्ति के लिए मिलने का प्रयास किया। महापौर के साथ बैठक हुई उनके समस्याओं को सुन निपटारा किया गया। बाकी बचे पैसों को भी यदि देने में ठेकेदार आनाकानी करता है तो उसके ऊपर कार्यवाही कर ठेका निरस्त ही किया जाएगा। अब सफाई कर्मी काम पर लौट रहे हंै। स्वास्थ्य प्रभारी कमल पटेल ने बताया कि सफाई कामगारों का हड़ताल समाप्त कराया गया। उनकी मांगों को पूरा भी कराया गया। उनके साथ गलत होने नहीं दिया जाएगा। शहर सरकार के सार्थक पहल पर समस्याओ का निपटारा किया गया।
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)