पायनियर संवाददाता रायपुर
प्रदेश की राजधानी से कुछ दूर आरंग विधानसभा की तस्वीर पहले से बहुत बदल गई है। विकास को तरसते आरंगवासियों को विगत दो साल में क्षेत्रीय विधायक और केबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के रुप में एक ऐसा विकास पुरुष मिला है जो न सिर्फ इस क्षेत्र का लगातार भ्रमण करते हैं, आम जनमानस से मिलते हंै और उनकी समस्याओं को सुनने और निराकरण करने की हरसंभव कोशिश करते हैं। आरंग क्षेत्र में विगत दो साल के कार्यकाल में विधायक डॉ डहरिया ने विकास कार्यों की वह सौगातें दी हैं कि यहां का नक्शा ही बदल गया है।
लोगों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही भविष्य की जरूरतों को ध्यान रखकर उन्होंने आरंग के विकास के लिए ऐसा मॉडल तैयार किया है कि आने वाले दिनों में आरंग विधानसभा में विकास की नई तस्वीर स्पष्ट दिखाई देगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में अपनी कार्यशैली और विशिष्ट छत्तीसगढ़ी अंदाज और साफ-सुथरी छवि, मिलनसार प्रवृत्ति से एक अलग पहचान बनाने वाले डॉ शिवकुमार डहरिया ने अपने महज दो साल के कार्यकाल में ही आरंग विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 300 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों की स्वीकृति दी और अनेक बड़े कार्यों के लिए उच्च स्तर पर प्रयास किया।
किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा
आरंग विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई की समस्या को दूर करने डॉ डहरिया द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हंै। उनकी पहल से कुरुद जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य हेतु 5 करोड़ 69 लाख, कोसरंगी जलाशय का जीर्णोध्दार एवं नहर लाइनिंग कार्य 4 करोड़ 53 लाख, महानदी से अमेठी तटबंद निर्माण हेतु 8 करोड़ 93 लाख, कोल्हान नाले से सकरी स्टाप डेम निर्माण हेतु 2 करोड़ 97 लाख, दोंदे व्यपवर्तन योजना का हैंडवर्क एवं नहर लाइनिंग कार्य हेतु 1 करोड़ 49 लाख सिवनी टारबांध का हैंडवर्क एवं नहर लाइनिंग कार्य 1 करोड़ 55 लाख, गुमा जलाशय का जीर्णोंध्दार एवं नहर लाइनिंग कार्य हेतु 3.97 लाख, नरदहा जलाशय का जीर्णोंध्दार एवं नहर लाइनिंग कार्य हेतु 1 करोड़ 47 लाख, नवागांव जलाशय का जीर्णोंध्दार एवं नहर लाइनिंग कार्य हेतु 3 करोड़ 99 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
गौरवपथ से बढ़ेगा गौरव और आरंग की सुंदरता
मंत्री डॉ डहरिया के नेतृत्व में आरंग विधानसभा में अनेक बड़े कार्य कराए गए हैं। क्षेत्र का विधायक चुने जाने के बाद मंत्री डॉ डहरिया ने आरंग को अंधेरे से मुक्ति दिलाने का बीड़ा उठाया। यहां लो-वोल्टेज और बिजली कटौती एक बड़ी समस्या थी। अंधेरे से जूझते परिवारों और यहां के विकास में एक बड़ी बाधा को दूर करने की पहल करते हुए लगभग 32 करोड़ की लागत से गुल्लू में उच्च क्षमता का विद्युत सब स्टेशन की स्थापना कराई और आरंगवासियों की एक बड़ी समस्या का अंत किया। राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे आरंग में सड़कों की स्थिति ठीक नहीं थी।
मुख्य मार्ग बहुत संकरा होने के साथ अनेक सड़के जर्जर थी और आवागमन की दृष्टि से बेहतर नहीं थी तो मंत्री डॉ डहरिया ने यहां की सुंदरता और पहचान को ब?ाने वाला गौरवपथ निर्माण की परिकल्पना की। उन्हीं की सोच का ही परिणाम है कि आरंग में 17 करोड़ 59 लाख की लागत से गौरवपथ का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही गौरव पथ पूर्ण होकर यहा की सुंदरता में चार-चांद लगाएगा।
सभी समाज के लोगों का होगा विकास
इसी तरह सभी समाज के लिए सामुदायिक भवन की स्वीकृति प्रदान करने के साथ उन्हें विकास की राह पर आगे बढ़ाने का कार्य डॉ डहरिया ने किया है। सामुदायिक भवन निर्माण के संदर्भ में डॉ डहरिया का मानना है कि जागरुक और संगठित समाज ही एकजुट होकर अपने समाज की उन्नति के बारे में सोच सकता है और समाज का विकास ही प्रदेश और देश का विकास है। इसलिए उनके द्वारा सर्व सामान्य हेतु 1 करोड़ 80 लाख का मंगल भवन, सभी समाजों के लिए 17 भवन हेतु 5 करोड़ की स्वीकृति दी।
आरंग में 17 करोड़ 93 लाख की लागत से रेन वाटर हार्वेस्टिंग पार्क की स्थापना, पेयजल उपलब्धता हेतु पाइप लाइन विस्तार के लिए 7 करोड़ 32 लाख की स्वीकृति, सबके आवास के लिए 13 करोड़ 64 लाख की स्वीकृति, बुनियादी शाला के लिए 2 करोड़ 31 लाख की स्वीकृति, सभी पुराने सड़कों का जीर्णोद्धार के लिए 3 करोड़ 50 लाख की स्वीकृति, पौराणिक मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 38 लाख 52 हजार की स्वीकृति, 11 सार्वजनिक शौचालय के लिए 1 करोड़ 32 लाख, कब्रिस्तान के लिए 40 लाख, अधोसंरचना विकास अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए 12 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)