July 1, 2025

संगठन में शेष सभी नियुक्तियां 20 तक करें: पुरंदेश्वरी

पायनियर संवाददाता . रायपुर
भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर सोमवार को पहुंची। एकात्म परिसर में हुई अहम बैठक में पुरंदेश्वरी ने संगठन में नियुक्ति बाकी होने पर नाराजगी जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को 20 दिसंबर तक सभी मंडल, प्रकोष्ठों के साथ जिला और प्रदेश स्तरीय नियुक्त करने के निर्देश दिए। प्रदेश में प्रभारी ने पहले दौरे में ही सख्ती दिखाते हुए कहरा कि संगठन में कोई भी नियुक्तित बाकी नहीं रहनी चाहिए। भाजपा में 23 प्रकोष्ठ बनाया जाना है। वहीं दुर्ग-भिलाई में अध्यक्षों की नियुक्ति होनी है। कार्यसमिति में नियुक्ति अधूरी है। छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का यह द्वारा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि पहली बार वह छत्तीसगढ़ आई है लिहाजा अभी बैठक के शुरुआती हिस्से में सभी पदाधिकारियों से परिचय हुआ। राष्ट्रीय नेतृत्व किस तरीके के कार्यक्रम चाह रहा है इसकी जानकारी डी पुरंदेश्वरी ने दी और आगामी दिनों में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ प्रवास होना होना तय है उस कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई । छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के रूप में है और मौजूदा सरकार लगभग आधा कार्यकाल पूरा करने की ओर है। ऐसे में आने वाले चुनावों को लेकर और किस तरह की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

Spread the love