July 1, 2025

संवेदनशील सरकार अब किसानों को नशेड़ी बताने पर तुली है: डॉ. रमन

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
पायनियर संवाददाता . रायपुर
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कोंडागांव में किसान के द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में ट्वीट कर राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि अब संवेदनशील सरकार किसानों को नशेड़ी बताने पर तुली है। रमन सिंह ने कहा कि कोंडागांव जिले के के किसान धनीराम मरकाम नेे रकबे में कटौती के कारण आत्महत्या कर लिया है। जानकारी अनुसार धनीराम मरकाम पिता मंगलू उम्र ४० वर्ष निवासी ग्राम मारंगपुरी (बड़ेराजपुर) के पास ६.७० एकड़ का भूमि स्वामित्व पट्टा है। जिस पर लगभग १०० क्विंटल धान का पंजीयन होना चाहिए था। लेकिन टोकन कटाने पर पता चला कि वह ११ क्विंटल ही धान बेच सकता है। जानकारी अनुसार किसान ने बैंक से ६१९३२ रूपए कर्ज ले रखा है। इसके अलावा व्यापारियों के पास कर्जदार होने की बात कही जा रही है। वहीं अनुविभागीय अधिकारी ने जांच में बताया कि धनीराम अपने बेटे की ४ साल पहले मौत होने के कारण डिप्रेशन में था। वह हमेशा नशे में रहता था। बहरहाल प्रशासन किसान को नशेड़ी बता रहा है तो विपक्ष सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कोंडागांव में प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित कर सरकारी तंत्र पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अफसोस की बात है कि अन्नदाता को सरकार की गलत नीतियों की वजह से बदहाली में आत्महत्या जैसे कदम उठाने पड़ रहे है।

Spread the love