स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने छात्र-छात्राओं को किया संबोधित
संस्था द्वारा नई सोच एवं तकनीकी शिक्षा देकर छात्रों का भविष्य निर्माण करना सराहनीय पहल: सिंहदेव
पायनियर संवाददाता-नारायणपुर
रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा रामकृष्ण परमहंस एवं स्वामी विवेकानंद के बहुमूल्य विचारों, आधुनिक शिक्षा तथा इस क्षेत्र की सांस्कृतिक मूल्यों एवं विरासतों के अनुरूप बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का जो कार्य किया जा रहा है, यह अपने-आप में बहुत ही महत्वपूर्ण है। छात्र उन मूल्यों को आत्मसात करते हुए वैश्विक मानवता के आधार बने तथा स्वयं का विकास और निर्माण भी करें। उक्त बातें प्रदेष के प्रदेष के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने रामकृष्ण मिषन आश्रम के आडिटोरियम में बहिरंग कक्ष (ओपीडी) के शुभारंभ पष्चात छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्र में जिस स्तर की षिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवायें प्रदान की जा रही है तथा यहां की स्थानीय सांस्कृतिक मूल्यों और रीतियों को पालन हो रहा है, वह अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसेे बहुत कम स्थान हैं, जहां ऐसी कठिन एवं दुर्गम परिस्थितियों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ मानवीय मूल्यों एवं मान्यताओं का संवर्धन किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि छात्र जीवन से ही इस क्षेत्र के संबंध में जानने और समझने की उत्कट अभिलाषा रही और उन्हें अपनी उच्च षिक्षा के दौरान रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद के बहुमूल्य विचारों से अवगत होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इस संस्था में इस क्षेत्र के बड़ी संख्या में बच्चे अपनी सांस्कृतिक अस्तित्व एवं धरोहरों को सहेजते हुए षिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। संस्था द्वारा नई सोच एवं तकनीकी शिक्षा से भी अवगत कराकर छात्रों का भविष्य निर्माण किया जा रहा है, जो सराहनीय पहल है। मंत्री सिंहदेव ने बच्चों से कहा कि षिक्षक एवं गुरूजन एक सीमा तक अपने गुरूतर दायित्वों का निर्वहन करते हैं, इसके बाद छात्रों का दायित्व है कि वे अपने भविष्य को सुधारें और मानवीय मूल्यों के अनुसार स्वयं को ढालें। उन्होंने शासन स्तर पर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों ने रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद के छात्राचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। इस दौरान रामकृष्ण मिषन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज ने आश्रम द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बस्तर संसदीय क्षेत्र के सांसद दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कष्यप, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं िविधायक लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जागेश्वर उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल के अलावा कलेक्टर अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, एसडीएम श्री दिनेष नाग के सहित रामकृष्ण मिषन आश्रम के सचिव स्वामी व्यापतानंद जी महाराज, स्वामी अनुभवानंद जी महाराज और क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
सिंहदेव का नारायणपुर में आत्मीय स्वागत
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, 20 सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यकर (जीएसटी) मंत्री टी.एस.सिंह देव संक्षिप्त प्रवास पर आज यहां नारायणपुर पहुंचे। उनके प्रथम प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव रामकृष्ण मिषन आश्रम के हेलीपेड में सवेरे 11 बजे पहुंचे। हेलीपेड पर उपस्थित बस्तर संसदीय क्षेत्र के सांसद दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कष्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जागेश्वर उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल के अलावा कलेक्टर अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, एसडीएम दिनेश नाग के सहित रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव श्री स्वामी व्यापतानंद जी महाराज, स्वामी अनुभवानंद जी महाराज और क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव रामकृष्ण आश्रम में नवनिर्मित ओपीडी का किया शुभारंभ
आदिवासी अंचल में लोगों को दी जा रही सेवाएं सराहनीय : सिंहदेव
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आरोग्य धाम के नवनिर्मित बहिरंग कक्ष (ओपीडी) का उद्घाटन किया। इस दोरान मंत्री सिंहदेव ने नवनिर्मित ओपीडी के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया और विभिन्न कक्षों में संचालित होने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा इस सुदुर आदिवासी अंचल में लोगों को दी जा रही सेवाओं की सराहना की। इस अवसर पर बस्तर संसदीय क्षेत्र के सांसद दीपक बैज, हस्तषिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कष्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जागेश्वर उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल के अलावा कलेक्टर अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, एसडीएम दिनेश नाग के सहित रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव श्री स्वामी व्यापतानंद जी महाराज, स्वामी अनुभवानंद जी महाराज और क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आरोग्य धाम परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिसर अंतर्गत एक्स-रे कक्ष, पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, आपरेषन कक्ष आदि का अवलोकन किया और जानकारी ली। मंत्री श्री सिंहदेव ने आरोग्य धाम परिसर में कार्यरत चिकित्सकों एवं स्टाफ से आत्मीय बातचीत कर रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या, गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मंत्री श्री सिंहदेव ने रामकृष्ण मिषन आश्रम परिसर स्थित रामकृष्ण परमहंस मंदिर में दर्शन भी किये।
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)