अनुपस्थित नोडल अधिकारियों को नोटिस, सीमावर्तीय ग्राम रसेला पहुंचे कलेक्टर
पायनियर संवाददाता-गरियाबंद
राज्य शासन के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत 01 दिसम्बर से हो गई है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दुसरे दिन बुधवार को कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर गरियाबंद विकासखंड के आधा दर्जन उपार्जन केन्द्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में सतत निगरानी हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर जेआर चौरसिया, अनुविभागीय अधिकारी भूपेन्द्र साहू, खाद्य विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर द्वारा आज दुसरे दिन गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत गरियाबंद विकासखंड के गरियाबंद, नागाबुड़ा ,मदनपुर , बारूला, पीपरछेड़ी और उडीसा सीमा से लगे ग्राम रसेला के धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने सीमावर्तीय क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्य से अवैध रूप से परिवहन और संग्रहित किये गए धान की खरीदी पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के दौरान लगातार निरीक्षण किया जायेगा। उन्होंने नोडल अधिकारियो को अनिवार्य रूप से उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करने और मूलभुत सुविधा सहित आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
ज्ञात है कि जिले के 76 उपार्जन केन्द्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया जो प्रतिदिन 34 बिन्दुओं पर कलेक्टर को प्रतिवेदन देंगे। इसके अलावा सीमावर्तीय धान उपार्जन केन्द्रों में अन्य राज्यों से धान लाकर समिति में खपाने एवं व्यापारियो द्वारा विक्रय के प्रयास पर नियंत्रण हेतु 16 संयुक्त टीम गठन किया गया है।
कलेक्टर ने धान खरीदी का जायजा लेते हुए किसानों से टोकन की जानकारी, बारदाना कि उपलब्धता और मौके पर धान बेचने आये किसानों से बातचीत की। उन्होंने समिति प्रबंधक को छोटे एवं मध्यम किसानों को टोकन जारी कर धान पहले खरीदने के निर्देश दिए हैं। साथ ही समीति प्रबंधक को विक्रय कर चुके किसानों का खाता समर्पण करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि छोटे किसान एक बार में ही अपना धान विक्रय कर ले। गरियाबंद में निरीक्षण के दौरान समुचित व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समिति प्रबंधक को तत्काल आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये। ग्राम नागाबुड़ा में बारदानों की जानकारी ली गई। उन्होंने धान की स्टेकिंग निर्देशानुसार लगाने कहा। कलेक्टर ने किसानों से धान को सुखाकर और पर्याप्त सफाई कर विक्रय हेतु लाने कहा है।
उन्होंने मॉस्चराइजर मशीन से धान की नमी मापी। धान नमी का औसत 17 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। टोकन प्राप्त किसान भौतिक रूप से उपस्थित रहे तथा उनके पास पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध हो। साथ ही समिति प्रबंधकों को बारदाना समिति कैम्पस में रखने के निर्देश दिये है।
एमआईसी सदस्य व अन्य जनप्रतीनिधियों ने करीब 4 किलोमीटर पैदल चल कर सफाई कार्य का जायजा लिया। इस दौरान सड़क किनारे व खाली प्लाट में डंप कचरे की तत्काल सफाई करने के निर्देश कलेक्टर भीम सिंह व मेयर काटजू ने दिए। निरीक्षण के दौरान जहां पर भी कचरा डंप मिला, वहां के आसपास के रहने वाले लोगों को बुलवाकर कलेक्टर भीम सिंह व मेयर जानकी काट्जू ने बातचीत की। इस दौरान लोगों से कचरा वाहनों को व रिक्शा को कचरा देने और कचरा कहीं भी नहीं फेंकने की कलेक्टर व मेयर ने अपील की। कलेक्टर भीम सिंह व मेयर जानकी काट्जू ने कहा कि अपने घर को हम सभी स्वच्छ रखते हैं। इसी तरह अपने घर के बाहर आस-पास व पूरे शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। सभी शहर वासियों के सहयोग से ही रायगढ़ शहर को स्वच्छता में नबर वन बनाया जा सकता है। कलेक्टर भीम सिंह ने कचरा घरों के सामने व खाली प्लाट में कचरा फेंकने वालों पर नजर रखने की बात कही। इस दौरान कलेक्टर भीम सिंह व मेयर काट्जू ने विभिन्न मोहगे के लोगों से कचरा वाहन व रिक्शा डेली आने, सूखा व गील कचरा हरा व नीला डस्टबीन में अलग-अलग देने, यूजर चार्जेस व सफाई संबंधित परेशानियों की चर्चा की। इसपर लोगों ने सूखा व गीला कचरा अलग-अलग देने और कचरा वाहन या रिक्शा हर रोज आने की बात कही। मोदीपारा शिव मंदिर के पीछे रहने वाले लोगों ने सड़क निर्माण व शौचालय निर्माण की मांग की, जिसपर वार्ड पार्षद श्याम लाल साहू ने सड़क निर्माण के लिए स्टीमेट बनने व टेंटर प्रक्रिया होने की जानकारी दी। इसी तरह लोगों की मांग पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए स्टीमेट बनाने के निर्देश कलेक्टर भीम सिंह ने निगम के ईई अजीत तिग्गा को दिए। इसके बाद सावित्री नगर होते हुए मोदीपारा ओपन प्लाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विवाह समारोह में कचरा फैलाने पर सावित्री नगर के एक निवासी को नोटिस जारी करने और मोदी नगर के ओपन प्लाट पर कचरा फैलाने वालों से बातचीत कर कचरा को उठवाने के निर्देश कलेक्टर भीम सिंह व मेयर जानकी काट्जू ने दिए। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य विकास ठेठवार, स्वास्थ्य अधिकरी जी ईश्वर राव, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भूपेश सिंह, स्वच्छता निरीक्षण राजेश पाण्डेय सहित निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
रेलवे ट्रेक से लगे क्षेत्र का लिया जायजा
मोदीपारा सांई मंदिर के पास रेलवे ट्रेक के पास दादू जलतोर कच्चा मकान में निवास करता है। कलेक्टर भीम सिंह व मेयर काट्जू ने दादू जलतोर से स्वच्छता दीदी के रिक्शा को कचरा देने व डस्टबीन संबंधित बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कचरा वाहन नहीं आने और डस्टबीन नहीं होने की बात कही। जिस पर कलेक्टर भीम सिंह ने कचरा वाहन हर रोज उस गली में लाने और डस्टबीन देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान रेलवे ट्रेक से लगे नाले की सफाई संबंधित समस्या की बात पर कलेक्टर भीम सिंह ने क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।
शिकायत मिलने पर वार्ड 39 का फिर किया गया निरीक्षण
अभियान का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 39 से किया गया था। इस पर कलेक्टर व मेयर को दिए गए निर्देश का पालन नहीं होने और कचरा नहीं होने की शिकायत मिली। जिस पर कलेक्टर व मेयर सहित जनप्रतिनिधियों ने वार्ड 39 दशरथ पान ठेला गली व सोनी मोहगे का निरीक्षण किया। इस दौरान कचरा को समय पर उठाने और एक वार्ड में दो दिन अभियान चलाने के निर्देश कलेक्टर भीम सिंह व मेयर काट्जू ने दिए।
उपअभियंता को नोटिस
निरीक्षण के दौरान वार्ड के चूना भ_ी गली में खराब सड़क निर्माण की शिकायत लोगों ने कलेक्टर व मेयर से की। इस दौरान कलेक्टर भीम सिंह ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और संबंधित उपअभियंता के एक इंक्रीमेंट रोकने संबंधित नोटिस जारी करने के निर्देश ईई को दिए।
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)