नवीन धान खरीदी केंद्रों की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर
पायनियर संवाददाता-सुकमा
आगामी 1 दिसम्बर से धान खरीदी शुरू होने वाली है जिसका जायजा लेने कलेक्टर विनित नंदनवार ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां कलेक्टर विनित नंदनवार ने खाट पर बैठकर ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्या को जाना। शनिवार को कलेक्टर विनित नंदनवार छिंदगढ़ ब्लाक के दौरे पर थे। और नेतानार धान खरीदी केंद्र जिसका शुभारंभ होना उसका जायजा लेने कलेक्टर विनित नंदनवार पहुँचे। जहां ग्रामीणों के द्वारा लगाए गए खाट पर बैठे। और ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों से शासन की योजनाओं के बारे में जाना और गांव में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी ली। और उनकी समस्या को दूर करने की बात कही। वही उसके बाद कलेक्टर विनित नंदनवार ने पुसपाल धान केंद्र जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वही कलेक्टर ने पाखेला में मुख्यमंत्री हार्ट क्लिनिक व रामपुरम गोठान का निरीक्षण किया।
ग्रामीणों ने दिया धन्यवाद
वही नेतानार में इस साल नवीन धान खरीदी केंद्र खोला गया। जहां आगामी 1 दिसम्बर से धान खरीदी शुरू होगी। नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने पर ग्रामीणों ने मंत्री कवासी लखमा का धन्यवाद ज्ञापित किया।
- धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसको लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। खरीदी केंद्र में किसानों के लिए पेयजल व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
– विनित नंदनवार कलेक्टर सुकमा।
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)