July 1, 2025

ब्लॉक अध्यक्ष उतरा दिवाकर के नेतृत्व में ब्लॉक कुण्डा से राजधानी में आयोजित धरना प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

छ.ग.प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजधानी में एक दिवसीय महाधरना प्रदर्शन का कार्यक्रम का आयोजन आयोजित हुआ जिसमें जिले के ब्लॉक कांग्रेस कुण्डा के हजारों कार्यकर्ता अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कुण्डा उतरा दिवाक़र के अगवाई में शामिल हुआ
21 जुलाई गुरुवार को छ.ग.प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के निर्देशानुसार एक दिवसीय महा धरना प्रदर्शन का आयोजन छ.ग.के राजधानी रायपुर में आयोजित हुआ जिसमें प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्तागण व समस्त प्रकोष्ठों के कांग्रेस कार्यकर्तागण एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित समस्त मंत्रीगण,विधायकगण निगम मण्डल एवं समस्त कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए
दरअसल अखिलभारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद सोनिया गांधी जी को ई.डी.ने नोटिश जारी कर 21 जुलाई गुरुवार को पेशी में बुलाया था इसी कारण ई डी के खिलाफ पूरे भारतवर्ष में कांग्रेस के द्वारा महा धरना प्रदर्शन किया गया इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के द्वारा राजधानी में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया इस धरना प्रदर्शन में जिले से अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा नीलकंठ चन्दवंशी के अगवाई में जिला कबीरधाम के 7 वो ब्लॉक से कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुण्डा के अध्यक्ष उतरा दिवाकर नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्तागण राजधनी में आयोजित महा धरना प्रदर्शन में शामिल होकर ईडी के खिलाफ विरोध जताया ब्लॉक कुण्डा से अध्यक्ष उतरा दिवाकर के नेतृत्व में रमाकांत शुक्ला उत्तर चन्द्राकर,सुमितपाल खनुजा कृष्णा चन्द्राकर,रामायणदास वैष्णव,शिवकुमार चन्द्राकर, रवि मेहरा,युगलकिशोर साहू भरत साहू शिवकुमार चौहान रामतार सिंगरौल होरी सिंगरौल,मनोहर टोंडरे,सुखचैन भास्कर बद्री खाण्डेय,रूपचंद पात्रे यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए

Spread the love