दंतेवाड़ा,भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा द्वारा जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रत्येक मण्डलो में माहवार सुनिश्चित किया गया है, इसी तारतम्य में मंगल भवन बचेली में जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संपन्न हुई थी जिसमे पार्टी की रीती नीति एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा जिला संगठन प्रभारी डॉ सुभाऊ कश्यप की उपस्थिति में संगीता हलदर, शिशु मन्ना,शुभरोतो,करण सागर,मालती उइके,शिवे कुमारी साहू,सुष्मिता,नूरपति,मुकेश मंडावी,परदेसी विमल,हीरा नीलहनी,जमलु,लक्ष्मी,रानो, गीता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की | कश्यप ने फूल माला पहना कर सभी का भाजपा में स्वागत किया | | इस कार्यक्रम में समस्त जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा, प्रकोष्ठ व मंडल के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ, जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)