रायपुर। राष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य नेताओं ने यशवंत सिन्हा का स्वागत किया। सिन्हा कांग्रेस विधायकों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनकी मीटिंग है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा भाजपा विधायकों से भी मुलाकात करेंगे और राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगेंगे। यशवंत सिन्हा इस वक्त अलग-अलग राज्यों का दौरा करके वोट देने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को सिन्हा ने तमिलनाडू में विधायकों से संवाद किया। सिन्हा के रायपुर दौरे को देखते हुए शुक्रवार को कांग्रेस के विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी शामिल होंगे।
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)