बालोद- जिला मुख्यालय स्तिथ वन विभाग के डिवीजन कार्यालय से “तुंहर पौधा तुंहर द्वार” अभियान की शुरुआत की गई। लोगों को घर बैठे फलदार एवं वृक्षदार पौधे मिलेंगे। इसी के तहत शुक्रवार को निःशुल्क पौधा वितरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद और संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने रवाना किया। इस दौरान जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू, धनेश्वरी सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, पीमन साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल यादव, विनोद बंटी शर्मा, डीएफओ आयुष जैन, एसडीओ जेएल सिन्हा, बालोद वन परिक्षेत्र अधिकारी रियाज खान, दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र अधिकारी आरके नांदुलकर सहित वन विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने इसे शासन की महत्त्वाकांक्षी योजनाओ में से एक बताया। निषाद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए एक कारगर उपाय सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है। वही विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि पहले पेड़ पौधे बहुत कटते थे। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेशानुसार पौधे वितरण और उसे लगाने का कार्य चल रहा हैं। पूर्व में भी पंचायत के किनारे-किनारे वृक्षारोपण किया गया था। इस बार संरक्षण को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं।
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)